मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गुरुवार की दोपहर आई आंधी पानी ने मचाई तबाही, कई घर व विद्युत पोल गिरे, क्षेत्र में ब्लैक आउट The storm and rain on Thursday afternoon caused havoc, many houses and electric poles fell, blackout in the area

लेखक: प्रकाशित:
गुरुवार की दोपहर आई आंधी पानी ने मचाई तबाही, कई घर व विद्युत पोल गिरे, क्षेत्र में ब्लैक आउट The storm and rain on Thursday afternoon caused havoc, many houses and electric poles fell, blackout in the area



गम्हरिया : गुरुवार की दोपहर आई आंधी पानी ने गम्हरिया व आसपास के क्षेत्रों में भीषण तबाही मचाई जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इस आंधी में कई जगहों पर विद्युत तार पर पेड़ की डालियां टूटकर गिर जाने से पूरे इलाके में विद्युत ठप्प हो गई है। हालांकि विद्युत विभाग के कर्मी उसे दुरुस्त करने में जुट गए हैं। समाचार लिखे जाने तक पूरे क्षेत्र में ब्लैक आउट की स्थिति बनी हुई है। वहीं, बारिश के दौरान गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित एक पेड़ पर बज्रपात होने से वहां अफरा तफरी मच गई। इस दौरान दूर दराज के क्षेत्र से आने वाले सभी प्रखंड कार्यालय के अंदर थे। इस कारण सभी सुरक्षित बच गए अन्यथा एक बड़ी हादसा हो सकती थी। इसके अलावा भारी बारिश के कारण गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक के समीप सर्विस रोड पर, शिवपुरी मुख्य मार्ग, आरपी गुप्ता गली समेत कई स्थानों पर जलजमाव होने से राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया है कि सड़क निर्माता कंपनी जेआरडीसीएल द्वारा सड़क किनारे बनाए गए नाले की सफाई नहीं होने से ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस आंधी के कारण एक ओर जहां सतवाहिनी जाने वाले मार्ग पर पेड़ टूटकर गिर जाने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। वहीं, दुग्धा पंचायत के झुरकुली में कमल मंडल के फूस के बने घर पर पेड़ गिर जाने से वे बेघर हो गए। इसके अलावा कई जगहों पर विद्युत पोल भी गिर गया जिससे पूरा क्षेत्र अंधकारमय हो गया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन