मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जिले की सातवीं कॉमर्स टॉपर पिंकी कुमारी बनना चाहती है बैंक अधिकारी Pinky Kumari, the 7th commerce topper of the district, wants to become a bank officer

लेखक: प्रकाशित:
जिले की सातवीं कॉमर्स टॉपर पिंकी कुमारी बनना चाहती है बैंक अधिकारी Pinky Kumari, the 7th commerce topper of the district, wants to become a bank officer
गम्हरिया : जैक बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कॉमर्स परीक्षा परिणाम में जिले के सातवीं टॉपर बनी प्लस टू एसएस उच्च विद्यालय, गम्हरिया की छात्रा पिंकी कुमारी की तमन्ना बैंक अधिकारी बनकर देश व गरीब लोगों की सेवा करने की है। गम्हरिया के सतवाहिनी निवासी फूलचंद चौधरी एक छोटी सी दुकान चलाते हैं जबकि माता रीता देवी का देहांत हो चुका है। कठिन परिस्थिति में भी काफी परिश्रम कर पिंकी ने यह सफलता हासिल किया है। वह चार भाई बहनों में तीसरे स्थान है। माता की मृत्यु और बड़ी बहन की शादी हो जाने के बाद घर की सारी जिम्मेवारी उठान के बावजूद अपनी पढ़ाई को उसने कभी बाधित नहीं होने दिया। घर के काम के बाद समय निकालकर दिन रात कड़ी मेहनत कर वह अपनी स्वर्गीय माता की बैंक अधिकारी बनने की इच्छा पूरा करना चाहती है। अपनी इस सफलता का श्रेय उसने गुरुजनों के अलावा अपने पिता और बड़े भाई राहुल कुमार चौधरी को दिया है।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन