मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आत्मा परियोजना की ओर से जिले के किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है चलंत सोलर पंप सेट Mobile solar pump sets are being made available to the farmers of the district by the Aatma project

लेखक: प्रकाशित:
आत्मा परियोजना की ओर से जिले के किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है चलंत सोलर पंप सेट Mobile solar pump sets are being made available to the farmers of the district by the Aatma project
सरायकेला : आत्मा परियोजना के अंतर्गत कृषि विभाग द्वारा संचालित किसान समृद्धि योजना के तहत जिले के किसानों को चलंत सोलर पंप सेट उपलब्ध कराया जा रहा है। इस सम्बंध में आत्मा के परियोजना निदेशक विजय कुमार सिंह ने बताया कि किसानों को सशक्त बनाने और सिंचाई सुविधा को बेहतर करने के उद्देश्य से यह योजना प्रारम्भ किया गया है। इस योजना के तहत किसानों को दो एचपी क्षमता का चलंत सोलर पंप सेट कुल लागत 1,81,075 रुपये में से मात्र 18,175 रुपये की राशि डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) के रूप में जमा कराकर दिया जा रहा है। शेष 90 प्रतिशत राशि राज्य सरकार द्वारा अनुदान के रूप में वहन की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसमें ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी की जाती है जिसमें किसान को अपने राशन कार्ड और अन्य दस्तावेज अपलोड करना होता है। इसके बाद साइट वेरीफिकेशन, डीडी समर्पण, अनुमोदन और अंतिम वितरण की प्रक्रिया पूरी होती है। उन्होंने बताया कि यह सोलर पंप सेट चलंत (पोर्टेबल) होने के कारण किसानों के लिए बेहद उपयोगी है। इससे डीजल और बिजली की बचत होती है और किसान इसे जरूरत के अनुसार खेत में ले जाकर उपयोग कर सकते हैं। साथ ही, सुरक्षा की दृष्टि से घर भी ला सकते हैं। बताया कि अब तक कुल 40 पंपसेट का वितरण किया जा चुका है। बताया कि जिले को 247 पंपसेट वितरण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिसे प्रखंड स्तर पर पूरा किया जा रहा है। इस मौके पर उपस्थित जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि यह योजना हमारे जिले के किसानों के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि पहले पानी की कमी के कारण किसान खेती नहीं कर पाते थे, लेकिन अब सोलर पंप सेट से उन्हें भरपूर पानी मिलेगा और उन्हें खेती करना आसान हो जाएगा। यह सरायकेला-खरसावां जिले के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन