मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर स्वास्थ्यकर्मियों ने निकाली जागरूकता रैली Health workers took out an awareness rally on National Dengue Day

लेखक: प्रकाशित:
राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर स्वास्थ्यकर्मियों ने निकाली जागरूकता रैली Health workers took out an awareness rally on National Dengue Day
गम्हरिया : राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को इससे बचाव की जानकारी दी गई। इससे पूर्व प्रातःकाल में स्वास्थ्य केंद्र परिसर से एक जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ0 लक्ष्मी, मलेरिया निरीक्षक संतोष कुमार, सत्येंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, नसीमुद्दीन समेत सभी एमपीडब्ल्यू व काफी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल थे। इस रैली के माध्यम से आसपास के बस्ती के लोगों को डेंगू रोग को फैलने के कारणों और इससे बचाव की जानकारी दी गई। उन्हें अधिक दिनों तक पानी का जमाव नहीं रखने, आसपास के गड्ढों में जलजमाव नहीं करने, साफ सफाई रखने, समय समय पर दवा का छिड़काव करने आदि की जानकारी दी गई।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन