मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कांड्रा के लाहाकोठी पहुंची पूर्व सांसद गीता कोड़ा, किया गया भव्य स्वागत Former MP Geeta Koda reached Lahakothi of Kandra, was given a grand welcome

लेखक: प्रकाशित:
कांड्रा के लाहाकोठी पहुंची पूर्व सांसद गीता कोड़ा, किया गया भव्य स्वागत Former MP Geeta Koda reached Lahakothi of Kandra, was given a grand welcome

गम्हरिया : कांड्रा पंचायत अंतर्गत लाहाकोठी पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा सिंहभूम की पूर्व सांसद गीता कोड़ा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान समाजसेवी डॉ0 जोगिंदर प्रसाद महतो, पूर्व मुखिया सुबोध सिंह, समाजसेवी अंगूर महतो आदि ने सांसद को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान स्थानीय समाजसेवियों ने क्षेत्र की विभिन्न जन समस्याओं और विकास कार्यों से पूर्व सांसद को अवगत कराया। समाजसेवी डॉ0 जोगेंद्र प्रसाद ने कोरोना काल से कांड्रा स्टेशन पर बंद पड़ी ट्रेनों के ठहराव से अवगत कराते हुए बताया कि कांड्रा स्टेशन पर पहले कई ट्रेनों का ठहराव होता था। लेकिन कोविड-19 के बाद सभी बंद कर दिया गया जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रकाश राजू ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 21 जनवरी' 2024 को स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों के साथ इस मामले को लेकर आमरण अनशन भी किया गया था। तत्कालीन डीआरएम के आश्वासन पर उंक्त अनशन को समाप्त किया गया। लेकिन अब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुई हैं। सांसद ने इस मुद्दे पर रेल अधिकारियों से वार्ता का आश्वासन दिया। इस दौरान गीता देवी, रानी देवी, तारा देवी, अंजू देवी, रेणु देवी, उषा देवी, माया देवी, रजनी देवी, विनीता देवी, मीणा दास  समेत काफी संख्या में स्थानीय महिलाएं व पुरुष उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन