मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में आयोजित समर कैम्प का निदेशक सुब्रतो रॉय ने किया उद्घाटन Director Subroto Roy inaugurated the summer camp organised at Gamharia English School

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में आयोजित समर कैम्प का निदेशक सुब्रतो रॉय ने किया उद्घाटन Director Subroto Roy inaugurated the summer camp organised at Gamharia English School
गम्हरिया : गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में सोमवार से सात दिवसीय समर कैंप की शुरुआत हुई। इस कैम्प का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक सुब्रतो रॉय ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने बताया कि यह समर कैंप बच्चों के मनोरंजन के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। जिसमें करीब 150 बच्चे भाग ले रहे हैं। बताया कि प्रत्येक दिन अलग-अलग थीम पर आधारित गतिविधियाँ होंगी, जिसमें बच्चों को म्यूज़िक, डांस, आर्ट, योग, मेडिटेशन, साइंस एक्टिविटीज़ और अन्य रोचक कार्यक्रमों से रूबरू कराया जाएगा। बच्चों के लिए प्रतिदिन हेल्दी ब्रेकफास्ट पार्टी का भी आयोजन किया जा रहा है जिससे वे ऊर्जा से भरपूर रहें और कैंप का अधिक से अधिक आनंद उठा सकें। इस कैंप का आयोजन मुख्य रूप से शिक्षक मुकेश पाठक, शालिनी, निशा, मोनालिसा, निकिता, सुमन, पंकज कुमार, श्वेता सुमिता, सत्यवान आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं के सहयोग से किया जाएगा। समर कैम्प का समापन आगामी 18 मई को बच्चों के बीच प्रमाण पत्र वितरित कर किया जाएगा।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन