मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार भी ऑपरेशन सिंदूर का एक हिस्सा- अजीत सिंह Boycott of foreign goods is also a part of Operation Sindoor- Ajit Singh

लेखक: प्रकाशित:
विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार भी ऑपरेशन सिंदूर का एक हिस्सा- अजीत सिंह Boycott of foreign goods is also a part of Operation Sindoor- Ajit Singh
गम्हरिया : स्वदेशी जागरण मंच के सरायकेला खरसावां जिला संयोजक अजीत सिंह के नेतृत्व में गम्हरिया में विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार के लिए एक रैली निकाली गई। छोटा गम्हरिया स्थित दुर्गापूजा मैदान से प्रारम्भ होकर विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए लाल बिल्डिंग चौक से बैंक ऑफ़ बड़ौदा तक पहुंच कर यह रैली सम्पन्न हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा पाकिस्तान मुर्दाबाद, विदेशी कंपनियां भारत छोड़ो, बहुराष्ट्रीय कंपनियां भारत छोड़ो, चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करो आदि जैसे नारे लगाए गए। रैली के माध्यम से स्थानीय लोगों और दुकानदारों को सिर्फ स्वदेशी वस्तुएं ही खरीदने और बिक्री करने की अपील की गई। इस मौके पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए जिला संयोजक अजीत सिंह ने कहा कि विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार भी ऑपरेशन सिंदूर का एक हिस्सा है। इस ऑपरेशन में देश के प्रत्येक व्यक्ति हिस्सा ले सकते हैं। इसके तहत देश के व्यापारी अभी से दुर्गापूजा, दीपावली एवं अन्य पर्व त्यौहार को देखते हुए स्वदेशी वस्तुओं का निर्माण शुरू कर दे तो आने वाले पर्व में विदेशी वस्तुओं की आयात बंद हो जाएगी। इससे अपने देश की आर्थिक विकास और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत युवा प्रमुख पंकज सिंह, रमेश कुमार, जिला पर्यावरण प्रमुख रश्मि साहू, बलराम प्रधान, अमित सिंहदेव, विवेक कुमार, प्रमोद पाठक, जितेंद्र सिंह, राजन साव, संतोष प्रसाद, मनीष मुखर्जी, हरिशंकर शाह, बाबू मिश्रा, संतोष सिंह, अमरजीत सिंह, दिनेश महतो, सुनील मिश्रा, मंजू देवी, चंपा मंडल, रेखा मंडल, लक्ष्मी देवी, आदर्श दुबे, सोमेन मंडल समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन