मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

भूमि कुमारी महतो और पिंकी कुमारी बनी प्लस टू एसएस उवि गम्हरिया की साइंस और कॉमर्स टॉपर Bhumi Kumari Mahato and Pinky Kumari became science and commerce toppers of Plus Two SS High School Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
भूमि कुमारी महतो और पिंकी कुमारी बनी प्लस टू एसएस उवि गम्हरिया की साइंस और कॉमर्स टॉपर Bhumi Kumari Mahato and Pinky Kumari became science and commerce toppers of Plus Two SS High School Gamharia
गम्हरिया : झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा घोषित 12वीं साइंस और कॉमर्स की परीक्षा में प्लस टू राज्य संपोषित उच्च विद्यालय गम्हरिया का परिणाम बेहतर रहा। 12वीं की परीक्षा में इस विद्यालय से कुल 44 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे जिसमें 23 बच्चे प्रथम और 10 बच्चे द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण घोषित किए गए। इसमें 79 प्रतिशत अंक प्राप्त कर भूमि कुमारी महतो विद्यालय टॉपर रही जबकि 73.2 प्रतिशत अंक लाकर खुशबू कुमारी व साहिल महतो द्वितीय व 70.2 प्रतिशत अंक लाकर पुष्पा कुमारी तृतीय विद्यालय टॉपर रही। इसी प्रकार, 12वीं कॉमर्स की परीक्षा में कुल 71 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे जिसमें 60 बच्चे प्रथम और 11 बच्चे द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इसमें 84.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पिंकी कुमारी विद्यालय टॉपर बनी जबकि 79.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अंगिता कुमारी महतो द्वितीय व 76.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सूरज रुई दास तृतीय कॉमर्स टॉपर बना। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मिठाई लाल यादव समेत प्रबंधन के पदाधिकारियों ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन