मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बीडीओ अभय द्विवेदी ने आरडी रबड़ कंपनी का दौरा कर विधि व्यवस्था का लिया जायजा, हड़ताली मजदूरों की सुनी समस्याएं BDO Abhay Dwivedi visited RD Rubber Company and reviewed the law and order situation, listened to the problems of the striking workers

लेखक: प्रकाशित:

गम्हरिया : गम्हरिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार द्विवेदी ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित आरडी रबड़ रिक्लेम कंपनी का दौरा कर मजदूरों के हड़ताल के बाद विधि व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने हड़ताली मजदूरों और यूनियन नेताओं से वार्ता कर वस्तुस्थिति को जाना। साथ ही, विगत दिनों कार्य के दौरान घायल हुए उंक्त कंपनी के मजदूर बजला टुडू की वर्तमान हालत के सम्बंध जानकारी ली। अपने दौरे के क्रम में बीडीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रबंधन द्वारा मजदूरों को दिए जाने वाली सुविधाओं की जानकारी भी प्राप्त की। इस मौके पर उन्होंने पूरे कंपनी परिसर का भी भ्रमण कर स्थिति का आकलन किया। इस मौके पर यूनियन नेता अजय कुमार शर्मा, जगदीश नारायण चौबे समेत कई मजदूर मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन