मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

डीएवी बिस्टुपुर के छात्र श्रेयश शेखर का भारतीय रोल बॉल अंडर-17 टीम में हुआ चयन, बधाई देने वालों का लगा तांता DAV Bistupur student Shreyas Shekhar selected in Indian Roll Ball Under-17 team, people started congratulating him

लेखक: प्रकाशित:
डीएवी बिस्टुपुर के छात्र श्रेयश शेखर का भारतीय रोल बॉल अंडर-17 टीम में हुआ चयन, बधाई देने वालों का लगा तांता DAV Bistupur student Shreyas Shekhar selected in Indian Roll Ball Under-17 team, people started congratulating him
जमशेदपुर : आगामी जून माह में साउथ अफ्रीका के केन्या में होने वाले अंडर-17 रोल बॉल विश्व कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो गई है। इसमें लौहनगरी के खिलाड़ी श्रेयश शेखर का चयन इंदौर में किया गया है। श्रेयश शेखर डीएवी बिष्टुपुर के 11वीं का छात्र है और भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय श्रीवास्तव के छोटे भाई विजय श्रीवास्तव के पुत्र हैं। ज्ञात हो कि विजय श्रीवास्तव टाटा स्टील में कार्यरत है और सिन्टर प्लांट में कमिटी मेंबर है। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश महामंत्री अजय श्रीवास्तव के छोटे भाई विजय श्रीवास्तव के पुत्र श्रेयश शेखर का चयन भारतीय रोल बॉल अंडर-17 टीम में होने पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के झारखंड प्रदेश प्रभारी अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह क्षण पूरे समाज के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने भारतीय टीम को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी है। गौरतलब है कि
श्रेयश साउथ अफ्रीका के केन्या में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप में जून में जा रहे है।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन