मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

विद्या ज्योति ग्राउंड में आयोजित 16 दिवसीय समर कैम्प सम्पन्न The 16-day summer camp organised at Vidya Jyoti Ground concluded

लेखक: प्रकाशित:
विद्या ज्योति ग्राउंड में आयोजित 16 दिवसीय समर कैम्प सम्पन्न The 16-day summer camp organised at Vidya Jyoti Ground concluded
गम्हरिया : टाटा स्टील ग्रोथ शॉप और टाटा स्टील स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के तत्वावधान में टीजीएस काम्प्लेक्स गम्हरिया स्थित विद्या ज्योति स्पोर्ट्स ग्राउंड में बच्चों के लिए आयोजित 16 दिवसीय समर कैंप का शुक्रवार को समापन हुआ। इस कैम्प का मार्गदर्शन कंपनी के मुख्य मानव संसाधन प्रबंधक (इंजीनियरिंग एंड  प्रोजेक्ट) राशिद जाफरी ने किया। समापन के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि टीजीएस के महाप्रबंधक शरद कुमार शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि टिस्को मजदूर यूनियन के राकेश्वर पाण्डेय तथा महामंत्री शिवलखन सिंह उपस्थित थे। इस मौके पर जीएम शरद कुमार शर्मा ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार का कार्यकम हर मौसम में होनी चाहिए तथा और विभिन्न प्रकार के खेलो को भी इसमें सम्मिलित करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन अवध किशोर पाण्डेय ने किया। इस मौके पर सम्मानित अतिथि के रूप में टीजीएस प्रोक्योरमेंट चीफ संग्राम केशरी पांडा, टीजीएस हेड मैन्युफैक्चरिंग पंचम प्रेमलाल टांक, टाटा स्टील स्पोर्ट्स की हेड सुश्री विभूति दंड अडेसरा, स्पोर्ट्स प्रबंधक संजय कुमार मिश्रा, नागेश्वर राव, संजय कुमार सिंह आदि उपस्थित थे। इसके सफल आयोजन में एडमिन टीम के उदय शंकर पाठक, संजय कुमार , विकास वर्मा आदि का प्रमुख योगदान रहा। इस मौके पर टिस्को मजदूर यूनियन के कई पदाधिकारी एवं कमिटी सदस्य दिलीप कुमार महतो, दिनेश कुमार उपाध्याय, नवीन सिन्हा, ओम प्रकाश पाठक, कौशल कुमार आदि उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन