मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बीएमडब्ल्यू के शिविर में 102 यूनिट रक्त संग्रह 102 units of blood collected at BMW camp

लेखक: प्रकाशित:
बीएमडब्ल्यू के शिविर में 102 यूनिट रक्त संग्रह 102 units of blood collected at BMW camp
ग़म्हरिया : औद्योगिक क्षेत्र स्थित बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कंपनी परिसर में आयोजित शिविर का उदघाटन पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि रक्त के बगैर मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। रक्तदान से बढ़कर कोई महादान नहीं है। प्रत्येक मनुष्य को स्वयं को स्वस्थ रखने एवं दूसरे की जिंदगी बचाने के लिए रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र की अन्य कंपनियों को भी इस तरह का कार्य बढ़ चढ़कर करना चाहिए। जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित इस शिविर में कुल 102 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस मौके पर सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कंपनी के प्रबंध निदेशक विवेक बंसल ने कहा कि सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन में कंपनी का प्रयास अव्वल है। शिक्षा, स्वास्थ्य समेत सामाजिक कार्यों में कंपनी सदैव कार्य करती है। इसके आयोजन में सुपत्रा, शिवार्य बंसल, अविनाश झा, भुवनेश पारिक, जय सिंह, शिशिर गोयल, प्रशांत चौधरी, रश्मि तिवारी, विकास राय, उत्तम मिश्रा, अरुणेश कुमार सिंह आदि का प्रमुख योगदान रहा।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन