मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में गम्हरिया इंग्लिश स्कूल के शत प्रतिशत बच्चे हुए उत्तीर्ण, प्रिंस बना विद्यालय टॉपर 100% students of Gamharia English School passed CBSE 10th exam, Prince became the school topper

लेखक: प्रकाशित:
सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में गम्हरिया इंग्लिश स्कूल के शत प्रतिशत बच्चे हुए उत्तीर्ण, प्रिंस बना विद्यालय टॉपर 100% students of Gamharia English School passed CBSE 10th exam, Prince became the school topper
गम्हरिया : सीबीएसई द्वारा घोषित 10वीं की परीक्षा में गम्हरिया इंग्लिश स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस वर्ष इस विद्यालय से दसवीं की परीक्षा में  कुल 53 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे जिसमें सभी उत्तीर्ण घोषित किए गए। इसमें 30 बच्चे प्रथम, 20 बच्चे द्वितीय और 03 बच्चे तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण घोषित किए गए। दसवीं में 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रिंस कुमार विद्यालय टॉपर रहा जबकि 93.6 प्रतिशत अंक लाकर राज रोशन द्वितीय तथा 89.6 प्रतिशत अंक लाकर समीर दास तृतीय, 81.4 अंक प्राप्त कर वरुण दास व प्रिंस कुमार सिंह चौथे तथा 76.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सोनम कुमारी पांचवे स्थान पर रही। विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है। विद्यालय के निदेशक सुब्रतो रॉय ने कहा कि यह सफलता हम सभी के लिए गर्व की बात है कि हमारे स्कूल के बच्चों ने ना केवल अकादमिक क्षेत्र में उत्कृष्टता दिखाई बल्कि अनुशासन और निरंतर प्रयास का भी उदाहरण प्रस्तुत किया है।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन