मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

रास्ते पर काली गीली डस्ट गिराए जाने से भड़के ग्रामीणों ने टाटा स्टील गम्हरिया के गेट पर किया हंगामा Villagers, enraged by the black wet dust being dumped on the road, created a ruckus at the gate of Tata Steel Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
रास्ते पर काली गीली डस्ट गिराए जाने से भड़के ग्रामीणों ने टाटा स्टील गम्हरिया के गेट पर किया हंगामा Villagers, enraged by the black wet dust being dumped on the road, created a ruckus at the gate of Tata Steel Gamharia

गम्हरिया : टाटा स्टील गम्हरिया के तीन नंबर गेट के समीप रास्ते पर रविवार को गिरी काली गीली डस्ट से आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा जमकर हंगामा मचाया गया। बताया जाता है कि उंक्त रास्ते से ही कई गांवों के ग्रामीण आवाजाही करते हैं। पास के ही दुग्धा पंचायत के कुछ युवा रास्ते से गुजरते समय कंपनी के बेल्ट से गिरी काली गीली डस्ट के कारण उनके कपड़े पूरी तरह खराब हो जाने के बाद कंपनी गेट को जाम कर दिया और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे युवाओं का कहना है कि टाटा स्टील गम्हरिया लगातार प्रदूषण फैला रही है। स्थानीय निवासी पवन प्रधान ने आरोप लगाया कि कंपनी बेल्ट से निकलने वाली धूल से राहगीरों को बार-बार परेशानी झेलनी पड़ती है, लेकिन आज तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि काले धूल के कारण घरों की दीवारें, पेड़-पौधे और जलस्रोत भी बुरी तरह प्रदूषित हो चुके हैं। प्रदर्शनकारी युवाओं ने चेतावनी दी कि यदि कंपनी प्रबंधन जल्द वार्ता कर स्थाई समाधान नहीं करता है तो गेट जाम जारी रहेगा और आंदोलन को और भी उग्र किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रदूषण के मुद्दे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और विधायक कई बार आवाज उठा चुके हैं लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन