मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

यूरेनियम कामगार यूनियन का हुआ पुनर्गठन, भरत चंद्र किस्कू तुरामडीह यूनिट से बने महामंत्री Uranium workers union reorganized, Bharat Chandra Kisku became general secretary from Turamdih unit

लेखक: प्रकाशित:
यूरेनियम कामगार यूनियन का हुआ पुनर्गठन, भरत चंद्र किस्कू तुरामडीह यूनिट से बने महामंत्री Uranium workers union reorganized, Bharat Chandra Kisku became general secretary from Turamdih unit
जादूगोड़ा : जादूगोड़ा स्थित सामुदायिक केंद्र में यूसिल की श्रमिक संगठन यूरेनियम कामगार यूनियन का एक दिवसीय वार्षिक आमसभा आयोजित की गई। इस वार्षिक आमसभा में यूनियन में फेरबदल करते हुए यूनियन के नए महामंत्री यूसिल की तूरामडीह  यूनिट से भरत चंद्र किस्कू को बनाया गया। इससे पूर्व उन्हें महासचिव नियुक्त करने को लेकर तुरामडीह यूरेनियम माइंस के कमेटी मेंबरों द्वारा उनके नाम का प्रस्ताव लाया गया जिसे आमसभा में सहर्ष स्वीकार कर लिया गया। इससे पूर्व भरत चंद्र किस्कू यूनियन के उपाध्यक्ष पद पर थे। इसी तरह, पूर्व यूनियन महामंत्री क्यू. ए. हाशमी और श्रीनिवास सिंह को यूनियन के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।   कार्यकारी अध्यक्ष राजाराम सिंह तथा यूनियन अध्यक्ष डॉ0 वीके पटोले बने रहेंगे। वहीं, परिमल भक्त को कोषाध्यक्ष व रंजन ठाकुर  को  संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। आमसभा में मुख्य अतिथि सह  यूनियन के अध्यक्ष डॉ0 वीके पटोले,  व्यास तिवारी, क्यू.ए. हाशमी, श्रीनिवास सिंह, राम साईं सोरेन समेत यूनियन के सभी पदाधिकारी  व कमिटी मेंबर उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन