मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कोल्हान के वरिष्ठ पत्रकार एसएन दुबे का निधन, कई पत्रकारों समेत नप के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र ने किया शोक व्यक्त Senior journalist of Kolhan SN Dubey passed away, former vice president of Nagar Panchayat Purendra along with many journalists expressed condolences

लेखक: प्रकाशित:

आदित्यपुर : जिले के वरिष्ठ पत्रकार आदित्यपुर निवासी एसएन दुबे का बुधवार की शाम निधन हो गया। वे विगत कई दिनों से बीमार चल रहे थे और अपने निवास स्थल पर ही उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर पाकर जिले समेत राज्य पत्रकारिता जगत के पत्रकारों समेत कई पत्रकार संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। वरिष्ठ पत्रकार

एसएन दूबे के आकस्मिक निधन पर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नरेंद्र नारायण सिंह ने गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि कोल्हान में एसएन दुबे पत्रकारिता जगत के स्तंभ थे। उनके अचानक निधन से पत्रकारिता जगत के लोगों ने अपना एक सच्चा अभिभावक खो दिया है। उन्होंने स्व0 एसएन दुबे की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। पुरेन्द्र ने उनके एलआईजी रो हाउस स्थित आवास पर पहुंचकर अंतिम दर्शन कर नमन किया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन