मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अनाथ बच्ची तुलसी सिंह के घर पहुंचे पटमदा अंचलाधिकारी, दिया सरकारी लाभ देने का भरोसा Patmda Circle Officer reached the house of orphan girl Tulsi Singh, assured to give government benefits

लेखक: प्रकाशित:
अनाथ बच्ची तुलसी सिंह के घर पहुंचे पटमदा अंचलाधिकारी, दिया सरकारी लाभ देने का भरोसा Patmda Circle Officer reached the house of orphan girl Tulsi Singh, assured to give government benefits



पटमदा : पटमदा प्रखंड के लावा पंचायत के सिसदा गांव के टोला आम बहाल की दो वर्षीय अनाथ बच्ची तुलसी सिंह के माता पिता दोनों का निधन हो जाने से बच्ची के सिर से माता पिता दोनों का साया उठ गया। बुधवार को पटमदा अंचलाधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार दास तुलसी के घर पहुंचकर उनके दादी से मिलकर सरकारी लाभ की कागजी कार्रवाई शुरू करने के लिए उनको आधार, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, पारिवारिक सदस्यों में जोड़ने के लिए अंचल से संबंधित खतियान आदि कागज़ात जाँच किया। वही गुरुवार को बच्ची तुलसी सिंह के आधार बनवाने का प्रक्रिया भी शुरू किया जाएगा।वही अंचलाधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार दास के साथ समाजसेवी विश्वनाथ महतो ने तुलसी के पिता के श्राद्ध कर्म में शामिल होकर कुछ खाद्य सामग्री सौंपा।वही अनाथ बच्चों को सरकार द्वारा मिलने वाली प्रतिमाह चार हजार की सहयोग राशि देने की भी प्रक्रिया की जाएगी।बता दे कि कुछ दिन पहले अनाथ बच्ची तुलसी सिंह के घर समाजसेवी विश्वनाथ महतो और पीएलवी मिथिलेश तिवारी ने पहुंचकर इस मामले से अंचल  अधिकारी को अवगत कराते हुए घटना की जानकारी दी थी। वही कई समाचार पत्र के माध्यम से प्रकाशित खबर के बाद भी कई समाजसेवियों के द्वारा तुलसी सिंह को सहयोग करने का सिलसिला जारी है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन