मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ज़ेवियर स्कूल में आयोजित प्राइज नाईट में पुरस्कृत किए विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट बच्चे Outstanding children from various fields were awarded at the prize night organised at Xavier's School

लेखक: प्रकाशित:
ज़ेवियर स्कूल में आयोजित प्राइज नाईट में पुरस्कृत किए विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट बच्चे Outstanding children from various fields were awarded at the prize night organised at Xavier's School
गम्हरिया : जेवियर स्कूल, गम्हरिया में सत्र 2024-2025 के लिए शनिवार को विद्यालय परिसर में प्राइज नाइट का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि फादर सनी जैकब, विशिष्ट अतिथि के रूप में इंस्पेक्टर श्रवण कुमार तथा सम्मानित अतिथि के रूप में फादर फ्रांसिस उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस मौके पर शैक्षणिक सत्र 2024-2025 के एकेडमिक एक्सीलेंस, आउटस्टैंडिंग एक्सीलेंस के लिए विद्यालय के बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर 410 छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक  क्षेत्र में असाधारण प्रदर्शन के लिए   सम्मानित किया गया। साथ ही, सत्र 2023-2024 के आईसीएसई और आईएससी के टॉपर छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान आईसीएसई के टॉपर के रूप में मोहम्मद ख़ैयर इस्लाम और इंटरमीडिएट विज्ञान विभाग से अंकित कुमार, वाणिज्य विभाग से कृष कुमार सिंह और कला विभाग से कनक पाठक को सम्मानित किया गया। आईसीएसई विषयवार में इतिहास में आकांक्षा झा, हिंदी में शुभम महतो, विज्ञान में शुभम पॉल, गणित में सुहाना कुमारी महतो, कंप्यूटर में जीत डॉन और अर्थशास्त्र में सुष्मिता बेहरा को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार खेल के क्षेत्र में बैद्यनाथ सोरेन, बंदना, अनिकेत नायक, ऋषि मिंज, समीर सोरेन और एनसीसी कैडेट् के रूप में सुरभि सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि फादर सनी जैकब ने कहा कि सभी बच्चें अनुशासन में रहकर अच्छी तरह से पढ़-लिखकर देश की सेवा करें। उन्होंने कहा कि जिस भी बच्चों को पुरस्कार मिला हैं  यह उनके अटल समर्पण, अनुशासन और शिक्षा प्रक्रिया के प्रति सम्मान को दर्शाता है। साथ ही, यह पुरस्कार वितरण समोराह यह भी दर्शाता है कि दृढ़तापूर्वक की गई कड़ी मेहनत एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन सर्वदा फलदायक होता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सेबेस्टियन एस.जे ने विद्यालय का वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि हमारा विद्यालय पिछले दस सालों से दिन पर दिन तरक्की करते जा रहा हैं और यहाँ के बच्चें अभी आगे की पढ़ाई भी अच्छे -अच्छे विश्वविद्यालय से कर रहे हैं। उन्होंने सभी पुरस्कृत बच्चो को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। कहा कि यह उपलब्धि केवल छात्रों की ही नहीं बल्कि अपने कार्यों के प्रति समर्पित शिक्षकों के निरंतर परिश्रम का फल है। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सिस्टर निवेदिता, सिस्टर सविता, प्रशासक ब्रदर अमलराज, शिक्षक तपन गोराई, नेहा सिंह, परविंदर कौर, गौतम गोराई समेत सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं का अहम योगदान रहा।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन