मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

हवन-यज्ञ के साथ नव ज्योति विद्या मंदिर में की गई नए शैक्षणिक सत्र की शुरूआत New academic session started with Havan-Yagna in Nav Jyoti Vidya Mandir

लेखक: प्रकाशित:
हवन-यज्ञ के साथ नव ज्योति विद्या मंदिर में की गई नए शैक्षणिक सत्र की शुरूआत New academic session started with Havan-Yagna in Nav Jyoti Vidya Mandir

गम्हरिया : नव ज्योति विद्या मंदिर जगन्नाथपुर, गम्हरिया में बुधवार को नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 का शुभारंभ पूरे हर्षोल्लास और धार्मिक आस्था के साथ किया गया। इस मौके पर विद्यालय परिसर में पूजन, हवन, यज्ञ आदि का आयोजन किया गया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। इस दौरान वेदध्वनि और पवित्र मंत्रोच्चारण के साथ प्रसिद्ध पंडितों द्वारा पूजन, हवन व यज्ञ कराया गया। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं व शिक्षक- शिक्षिकाओं ने इस हवन-पूजन में भाग लिया। इस दौरान पूजा अर्चना कर सभी ने नए सत्र में आशीर्वाद के लिए प्रार्थना किया। कार्यक्रम के पश्चात सभी के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर राधेश्याम ट्रस्ट के सचिव डॉ0 संजीव श्रीवास्तव, विद्यालय की प्राचार्या अनामिका श्रीवास्तव समेत सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं व काफी संख्या में बच्चे उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन