मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बोड़ाम में शहीद रामलाल महतो का मनाया गया शहादत दिवस Martyr Ramlal Mahato's martyrdom day was celebrated in Bodam

लेखक: प्रकाशित:
बोड़ाम में शहीद रामलाल महतो का मनाया गया शहादत दिवस Martyr Ramlal Mahato's martyrdom day was celebrated in Bodam
पटमदा : बोड़ाम ब्लॉक रोड़ स्थित शहीद रामलाल महतो की प्रतिमा स्थल पर उनका 17वां शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस मौके पर उपस्थित सभी अतिथियों ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर उपस्थित अतिथियों के हाथों स्कूली बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरण किया गया। वही, कांग्रेस पार्टी के समर्पित स्वर्गवासी कांग्रेसियों के एक एक परिजनों को सम्मानित किया गया। शहादत दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी के अशोक कुमार चौधरी जोनल को- ऑर्डिनेटर झारखंड, विशिष्ट अतिथि खगेन चंद्र महतो, प्रदेश सचिव कांग्रेस, सम्मानित अतिथि राजकिशोर यादव, शहनवाज खान, उषा सिंह, अपर्णा गुहा, विधायक मंगल कालिंदी, मृत्युंजय महतो, शिशुपाल महतो, झामुमो नेता काजल सिंह, विनय मंडल, बलराम महतो सहित कई लोग उपस्थित थे। बोड़ाम प्रखंड अध्यक्ष डॉ0 मनोज कुमार महतो ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शहीद रामलाल महतो की पुण्यतिथि पर पटमदा ओर बोड़ाम दोनों प्रखंड से कार्यकर्ता उपस्थित हुए। कार्यक्रम पूजा पाठ, भजन- कीर्तन सहित कई अनुष्ठान के साथ संपन्न हुआ।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन