मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

क्रेन की ठोकर से महिला, बच्चा समेत चार घायल, वाहन जब्त Four people including a woman and a child were injured after being hit by a crane, vehicle seized

लेखक: प्रकाशित:
क्रेन की ठोकर से महिला, बच्चा समेत चार घायल, वाहन जब्त Four people including a woman and a child were injured after being hit by a crane, vehicle seized



कांड्रा : शनिवार की शाम कांड्रा थाना अंतर्गत रेलवे ओवर ब्रिज पर तेज रफ्तार क्रेन द्वारा बाइक को ठोकर मार दिए जाने से उसपर सवार दो पुरुष, एक महिला और एक बच्चा घायल हो गया। इस घटना में महिला का बांया पैर बुरी तरह जख्मी हो गया एवं बच्चे को भी गंभीर चोटें लगी। बाइक पर बैठे दोनों पुरुषों को भी चोटे आई है। घटना के बावत प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल परिवार सरायकेला के घाघी ग्राम के निवासी हैं, जिसमें बाइक चालक का नाम महेश सरदार है। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना कांड्रा थाना और एंबुलेंस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस से एमजीएम अस्पताल भिजवाया। ठोकर मारने के बाद क्रेन चालक वाहन लेकर अमलगम स्टील की ओर भाग गया एवं क्रेन को सड़क किनारे खड़ा कर फरार हो गया। कांड्रा पुलिस दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर आगे की करवाई में जुट गई है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन