मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

वृद्ध शांति निकेतन के संस्थापक प्रमुख राम स्वरूप सिंह का निधन Founder head of old Shanti Niketan Ram Swaroop Singh passed away

लेखक: प्रकाशित:
वृद्ध शांति निकेतन के संस्थापक प्रमुख राम स्वरूप सिंह का निधन Founder head of old Shanti Niketan Ram Swaroop Singh passed away
आदित्यपुर : जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष सह अधिवक्ता ओम प्रकाश के पिता आदित्यपुर में वरिष्ठ नागरिकों की लोकप्रिय संस्था वृद्ध शांति निकेतन के संस्थापक प्रमुख एवं टाटा स्टील से अवकाश प्राप्त राम स्वरूप सिंह का बीती रात करीब 10.30 बजे टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में निधन हो गया। वे लगभग 86 वर्ष के थे। अपने पीछे वे चार पुत्र, पुत्रवधू, पोते-पोती सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को दिन में पार्वती घाट, बिष्टुपुर में संपन्न हुआ जहां मुखाग्नि उनके पुत्र आनंद प्रकाश ने दी। स्व0 रामस्वरूप सिंह मूल रूप से लचछि कैतुका, छपरा( बिहार) के निवासी थे। इससे पूर्व आदित्यपुर-02 के मार्ग संख्या-32 स्थित आवास से शव यात्रा निकाली गई, जिसमे काफी संख्या में लोग शामिल हुए। 
इस अवसर पर समाजसेवी रवींद्रनाथ चौबे, रामकुमार शर्मा, आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, विजय मिश्रा, जगदीश मंडल, एसडी प्रसाद, जवाहर प्रसाद सिंह, नरेंद्र खान, एसएन यादव, सत्य प्रकाश, हरेराम दुबे, अंबुज कुमार ठाकुर, सुरेश धारी, जगदीश नारायण चौबे, सतीश शर्मा, चंद्रमा पांडे, अवधेश्वर ठाकुर, समरेंद्र तिवारी, अरविंद कुमार पप्पू, सुबोध शरण, लक्ष्मण प्रसाद, मनमोहन सिंह राजपूत, कौशल कुमार सिंह, श्रीमती शारदा देवी, श्रीमती उषा पांडे, अशोक कुमार, लंकेश सिंह, गुड्डू झा, सुनील शाही, कुश कुमार, शेखर तिवारी, राजू चौधरी, गिरीश सिंह, राजू सिंह, अधिवक्ता भीम सिंह कुदादा, अनिल कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, बृजेश कुमार वर्मा, अजय कुमार सिंह, प्रणव चटर्जी, कृष्ण प्रसाद, संजय कुमार, विवेक प्रसाद, एल बी ठाकुर, नरेंद्र ओझा, एसके स्वाइ, मनोज कुमार, अंकित कुमार, आकाश कुमार, विनोद ठाकुर, रामजी गुप्ता, डॉ0  मृत्युंजय सिंह, डॉ0 पी के सिंह, डॉ0 अनूप श्रीवास्तव, डॉ0 हिमांशु शेखर, टाटा स्टील के अधिकारी कल्याण प्रसाद, सतीश गणपति, जयंत सिन्हा, विक्रम त्रिपाठी, विजय कुमार सिंह, प्रवीण चौधरी, तारकेश्वर लाल, विजेंद्र शाह आदि उपस्थित थे। 

आदित्यपुरवासियों के अभिभावक तुल्य थे स्व0 रामस्वरूप सिंह- पुरेंद्र 

अपने शोक संदेश में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि आदित्यपुरवासियों ने अपना बहुमूल्य अभिभावक को दिया है। उन्होंने कहा कि अभिभावक रामस्वरूप जी के निधन से आज एक युग का अंत हो गया। उन्होंने कहा कि अभिभावक स्व0 रामस्वरूप सिंह सरल मधुर और विनम्र व्यक्तित्व के धनी थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन