मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पूर्व पार्षद ने समस्याओं के निराकरण के लिए नगर निगम प्रशासक को सौंपा ज्ञापन Former councilor submitted a memorandum to the Municipal Corporation Administrator for resolving the problems

लेखक: प्रकाशित:
पूर्व पार्षद ने समस्याओं के निराकरण के लिए नगर निगम प्रशासक को सौंपा ज्ञापन Former councilor submitted a memorandum to the Municipal Corporation Administrator for resolving the problems
गम्हरिया : आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 5 के पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह ने निगम के प्रशासक को ज्ञापन सौंप जनहित से जुड़े लंबित समस्याओं का निराकरण करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि संवेदक की लापरवाही के कारण वार्ड 5 विकास कार्य से वंचित रह गया है। इस कारण सीवरेज का गंदा पानी सडक पर बह रहा है। सिद्धनाथ सिंह ने अविलम्ब सड़क पर बिटुमिन्स लगवाने, राज कन्स्ट्रक्शन को मिले नाली निर्माण कार्य शुरू करवाने, यसराज क्स्ट्रक्शन को मिले पीसीसी सड़क निर्माण कार्य शुरु करवाने की मांग की है। मौके पर राजद महासचिव राजकुमार यादव, विष्णु देव यादव मौजूद थे. गौरतलब है कि इस सम्बंध में तत्कालीन डीसी द्वारा नगर निगम के प्रशासक को जांचोपरांत संवेदक पर कार्रवाई का निर्देश पूर्व में दिया था। किंतु, उसपर अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन