मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पर्व-त्योहार हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा- जोबा माझी Festivals are an integral part of our culture- Joba Majhi

लेखक: प्रकाशित:
पर्व-त्योहार हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा- जोबा माझी Festivals are an integral part of our culture- Joba Majhi
◆आनंदपुर के मुक्ति पत्थर में पाता पर्व में महिलाओं संग झूमी सांसद
आनंदपुर : आनंदपुर प्रखंड के समीज स्थित मुक्ति पत्थर में चैत पूर्णिमा के अवसर पर दो दिवसीय पाता पर्व का आयोजन किया गया। शनिवार को सांसद जोबा माझी ने इस पाता पर्व का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सांसद ने उपस्थित ग्रामीणों को पाता पर्व की बधाई देते हुए कहा पर्व-त्योहार हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि अपनी संस्कृति और रीति रिवाज को बचाने के साथ आगे बढ़ाने की जरूरत है। इस दौरान सांसद महिलाओं के साथ सामूहिक नृत्य में शामिल हुई। मौके पर ग्रामीणों ने सांसद के समक्ष क्षेत्र की समस्याओं को रखा और समाधान की मांग की। सांसद ने बताया कि पूरे मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक जगत माझी के साथ मिलकर विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। मालूम हो कि मुक्ति पत्थर में वर्ष 1964 से पाता पर्व का आयोजन किया जा रहा है।

इस मौके पर ग्राम माझी सुशील हेम्ब्रम, सुरेश हांसदा, रामसोरो मरांडी, रमेश मरांडी, विनोद हेम्ब्रम, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सिलबियूस तिर्की, सचिव राजू सिंह, अजय कच्छप, आशीष गंताइत, पिंटू जैन समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन