मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

इसरो के प्रयास से औद्योगिक क्षेत्र की कंपनी सील करने आई बैंक टीम वापस लौटी, सात दिनों की दी मोहल्लत Due to ISRO's efforts, the bank team which came to seal the company in the industrial area returned, gave a grace period of seven days

लेखक: प्रकाशित:
इसरो के प्रयास से औद्योगिक क्षेत्र की कंपनी सील करने आई बैंक टीम वापस लौटी, सात दिनों की दी मोहल्लत Due to ISRO's efforts, the bank team which came to seal the company in the industrial area returned, gave a grace period of seven days
आदित्यपुर : औद्योगिक क्षेत्र गम्हरिया के फेज चार स्थित इंडिगो कंपनी के अंतर्गत संचालित एवरेस्ट इंजीनियरिंग कंपनी द्वारा बैंक लोन लेने के पश्चात एनपीए होने की स्थिति में गुरुवार को कंपनी को सील करने बैंक के प्रतिनिधि पहुंचे। इसकी जानकारी पाकर औद्योगिक क्षेत्र की उद्यमी संगठन इंडस्ट्रियल स्टेबिलिटी एंड रिफॉर्म आर्गेनाइजेशन (इसरो) की टीम अध्यक्ष रूपेश कतरियार के नेतृत्व में मौके पर पहुंच कर बैंक की टीम के साथ वार्ता कर सात दिनों का मोहल्लत मांगा। घंटो चले वार्ता के बाद टीम के सदस्य माने। अध्यक्ष रूपेश कतरियार ने बताया कि कंपनी की आर्थिक स्थिति ठीक नही होने के कारण कंपनी एनपीए हो गई थी और फिलहाल प्रोडक्शन कार्य भी बंद था। हालांकि सरफेसी एक्ट के तहत बैंक यह कार्रवाई करने पहुंची थी। उंक्त टीम के साथ मौके पर दंडाधिकारी के रूप में गम्हरिया के अंचल निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के अलावा पुलिस के जवान भी मौजूद रहे। शांतिपूर्ण वातावरण में वार्ता होने के बाद टीम वापस चली गई। इस दौरान इसरो की टीम में संदीप मिश्रा, विकास गर्ग, समीर सिंह, अवनीत मुतरेजा, दिनेश जायसवाल, मुकेश शर्मा, उत्तम कुमार, सौरभ चौधरी, पंकज झा, सरोजकांत झा, अशोक सतपति, सरोज नायक, राजीव शुक्ला, अनुराग पाठक, अरविंद तिवारी, इंद्रजीत सिंह सोखी, विनय सिंह आदि भी मौजूद थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन