मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

झामुमो नेत्री बैजयंती बारी के नेतृत्व में आदित्यपुर थाना प्रभारी का किया गया स्वागत, कई समस्याओं से कराया अवगत Adityapur police station in-charge was welcomed under the leadership of JMM leader Baijayanti Bari and was made aware of many problems

लेखक: प्रकाशित:

आदित्यपुर : झामुमो नेत्री सह समाजसेवी बैजयंती बारी के नेतृत्व में आदित्यपुर के नवपदस्थापित थाना प्रभारी विनोद कुमार तिर्की का बुके देकर स्वागत किया गया और उन्हें शुभकामना दी गई। इस दौरान श्रीमती बारी द्वारा थाना प्रभारी से बढ़ते महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ महिलाओं पर अपराध करने वालों पर पुलिस द्वारा कड़ी कर्रवाई करने की माँग की गई।  बताया गया है कि शाम ढलते ही शहर के कई स्पॉट शराबियों का अड्डा बन जाते हैं।

उन स्थानों पर पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने का अनुरोध किया गया। बताया गया कि खासकर वैसे स्थानों व जगहों पर, जहाँ महिला शिक्षण संस्थान अथवा कोचिंग सेंटर का संचालन होता है, उन शिक्षण संस्थानों के आसपास अड्डेबाजी का दौर चलता रहता है। साथ ही, कहा गया कि आदित्यपुर क्षेत्र के लिए ब्राउन शुगर एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। श्रीमती बारी ने उम्मीद जताई कि नवपदस्थापित थाना प्रभारी क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग देंगे। इस दौरान बैजयंती बारी के साथ मैरी मुखी, दस्मिता हाईबुरु, आस्तेर तिर्की आदि भी शामिल थी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन