मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पुरेंद्र ने माताओ बहनों के साथ मनाया मंत्री संजय प्रसाद यादव का 54 वां जन्मदिन, बांटे गए नल लगा घड़ा Purendra celebrated the 54th birthday of Minister Sanjay Prasad Yadav with mothers and sisters, distributed pots with taps

लेखक: प्रकाशित:
पुरेंद्र ने माताओ बहनों के साथ मनाया मंत्री संजय प्रसाद यादव का 54 वां जन्मदिन, बांटे गए नल लगा घड़ा Purendra celebrated the 54th birthday of Minister Sanjay Prasad Yadav with mothers and sisters, distributed pots with taps
आदित्यपुर : झारखंड सरकार के श्रम नियोजन प्रशिक्षण कौशल विकास उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव का 54 वां जन्मदिन आदित्यपुर नगर निगम, वार्ड नंबर- 26 स्थित बनता नगर में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने हजारों की संख्या में उपस्थित माताओ बहनों के बीच केक काटकर धूमधाम से मनाया। इस मौके पर अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि ईश्वर युवाओं के हृदय सम्राट माननीय मंत्री संजय प्रसाद यादव को दीर्घायु जीवन प्रदान करें ताकि वे गरीबों, बेजुवानों, समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों और सभी वर्गों के लिए ज्यादा मजबूती के साथ काम कर सके। पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि मंत्री संजय प्रसाद यादव के नेतृत्व में झारखंड में उद्योगों का जाल बिछेगा, नए नए उद्योग धंधे स्थापित होंगे, मजदूरों को उनका हक और अधिकार मिलेगा, बेरोजगार युवाओं को झारखंड में ही नौकरियां मिलेगी और पलायन रुकेगा। इस मौके पर पुरेंद्र नारायण सिंह, पूर्व पार्षद संदीप साहू व पूर्व पार्षद पूजा साहू द्वारा 300 माताओ-बहनों को नल सहित पानी का घड़ा प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, राजद प्रदेश सचिव देवप्रकाश देवता, समाजसेवी मुकेश प्रसाद, सत्येंद्र प्रभात, अवधेश कुमार, भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक राजेश रसिक यादव, शिक्षाविद एसडी प्रसाद, प्रमोद गुप्ता, सकला मार्डी, अधिवक्ता संजय कुमार, मिथिलेश झा, ओम प्रकाश, भुनेश्वर यादव, सिमरन मेहरा आदि उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन