मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

'रक्तदान महादान' के नारे के साथ आधुनिक पावर के रक्तदान शिविर में 47 यूनिट रक्त संग्रह 47 units of blood collected in Adhunik Power's blood donation camp with the slogan 'Blood donation is great donation'

लेखक: प्रकाशित:
'रक्तदान महादान' के नारे के साथ आधुनिक पावर के रक्तदान शिविर में 47 यूनिट रक्त संग्रह 47 units of blood collected in Adhunik Power's blood donation camp with the slogan 'Blood donation is great donation'
गम्हरिया : जिले के पदमपुर स्थित बिजली उत्पादक कंपनी आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित कर कुल 47 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शनिवार को आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गम्हरिया के संयुक्त तत्वावधान में एमजीएम अस्पताल के सहयोग से कंपनी परिसर स्थित स्वास्थ्य केंद्र 'जीवनदायिनी' में इस शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में एमजीएम अस्पताल से आई टीम में डॉ0 श्वेता सहाय, हुस्ना आरा, राघव कुमार, पूनम शबनम बाला, जनार्दन महतो, चांदनी परवीन, प्रेम कुमार, मनीषा मुंडा, अंजलि नारायण, अनूप शाह और सुधाकर सोरेन के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गम्हरिया की प्रभारी डॉ0 लक्ष्मी कुमार, आशीष कुमार, सुजीत कुमार और आशुतोष कुमार मौजूद रहे। इस मौके पर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि किसी व्यक्ति की जान बचाने से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। इसलिए रक्तदान को महादान कहा जाता है। उन्होंने कहा कि सभी रक्तदाता प्रशंसा के पात्र है। मौके पर कंपनी के मानव संसाधन विभाग के प्रमुख अनिल कुमार सोनी ने अपने सम्बोधन में कहा कि रक्तदान के समान और कोई दूसरा दान नहीं है, यह महादान है। इस शिविर में पिंड्राबेड़ा, रामजीवनपुर, बड़ा हरिहरपुर, श्रीरामपुर, छोटा हरिहरपुर, पदमपुर आदि गांव के अलावा आधुनिक पावर के कर्मचारियों व अधिकारियों ने समाज  अपना योगदान दिया। लोगों के लिए मिसाल पेश की। शिविर को सफल बनाने में सीएसआर विभाग के संजीत सिन्हा, अनिल सरदार, मनजीत सिंह, एसके परवेज, रविशंकर सिंह, एसएम खुसरू, विकास कुमार, रणजीत सिंह आदि का प्रमुख योगदान रहा।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन