मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अफसर अली हत्याकांड के आरोपी जमील अंसारी के घर से बड़ा पुलिस ने किया 16 लाख का ब्राउन शुगर और दो जिंदा कारतूस बरामद Police recovered brown sugar worth Rs 16 lakh and two live cartridges from the house of Jamil Ansari, accused in Afsar Ali murder case

लेखक: प्रकाशित:
अफसर अली हत्याकांड के आरोपी जमील अंसारी के घर से बड़ा पुलिस ने किया 16 लाख का ब्राउन शुगर और दो जिंदा कारतूस बरामद Police recovered brown sugar worth Rs 16 lakh and two live cartridges from the house of Jamil Ansari, accused in Afsar Ali murder case
सरायकेला : बीते 14 मार्च को गम्हरिया के सीतारामपुर डैम के समीप हुए अफसर अली की हत्या के बाद रिमांड पर लिए गए अपराधी मोहम्मद जमील अंसारी उर्फ छोटा राजू की निशानदेही पर आदित्यपुर पुलिस ने मुस्लिम बस्ती स्थित उसके घर से 77.47 ग्राम ब्राउन शुगर, 8एमएम का दो जिंदा गोली और जमील अंसारी का आधार कार्ड, पैन कार्ड, ई-श्रम कार्ड आदि बरामद किया है। बरामद हुए ब्राउन शुगर की कीमत करीब 16 लाख रुपए आंकी गई है। विदित है कि उंक्त हत्याकांड में पुलिस ने फकरे आलम और मोहम्मद करीम को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था जबकि जमील अंसारी उर्फ छोटा राजू ने पुलिस की दबिश से बचकर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। कांड के अनुसंधानकर्ता द्वारा घटना के संबंध में पूछताछ हेतु न्यायालय से रिमांड पर उसे लाया गया था। इसी क्रम में जमील अंसारी ने बताया कि उसके घर के अलमारी में ब्राउन शुगर छिपाकर रखा गया है। उसके बाद एसडीपीओ समीर सवैया के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उस टीम में शामिल आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में दलबल के साथ छापेमारी की और जमील अंसारी के घर से 77.47 ग्राम ब्राउन शुगर, दो जिंदा गोली और उसके आधार कार्ड, पैन कार्ड और ई-श्रम कार्ड बरामद कर लिया। गौरतलब है कि अफसर अली हत्याकांड के बाद एसपी मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर एसडीपीओ समीर कुमार संवैया के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था जिसमें आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह, गम्हरिया थाना प्रभारी कुणाल कुमार के साथ गम्हरिया और आदित्यपुर थाना के एक दर्जन पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को शामिल किया गया था।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन