मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अंबेडकर विचार मंच धूमधाम से आयोजित करेगा संविधान निर्माता डॉ0 भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह Ambedkar Vichar Manch will organize the birth anniversary celebration of Constitution maker Dr. Bhimrao Ambedkar with great pomp

लेखक: प्रकाशित:
अंबेडकर विचार मंच धूमधाम से आयोजित करेगा संविधान निर्माता डॉ0 भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह Ambedkar Vichar Manch will organize the birth anniversary celebration of Constitution maker Dr. Bhimrao Ambedkar with great pomp



 आदित्यपुर : अंबेडकर विचार मंच आदित्यपुर -2, रोड नंबर- 10 स्थित कल्याण कुंज सभागार में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह धूमधाम से आयोजित करेगी। इस समारोह को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति की एक बैठक आदित्यपुर में कुमार बिपिन बिहारी प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन प्रमोद गुप्ता ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पूरेंद्र नारायण सिंह को आमंत्रित किए जाने का निर्णय लिया गया। प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अंबेडकर के बताए रास्ते पर चलकर उनके सपनों का समाज बनाने का संकल्प लिया जाएगा। बैठक में पूरे देश में जातीय जनगणना कराने, जनसंख्या के अनुपात में एसटी/एससी/ओबीसी को सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने, निजी क्षेत्रों में आरक्षण लागू करने, लोकसभा, विधानसभा, राज्यसभा, विधान परिषद, शहरी निकायों व जिला परिषदों में भी जनसंख्या के अनुपात में एसटी/एससी/ओबीसी को आरक्षण देने की मांग की गई। बैठक में कुमार विपिन बिहारी प्रसाद, प्रमोद गुप्ता, एसडी प्रसाद, कार्तिक चंद्र साहू, देवेंद्र प्रसाद साहू उर्फ़ गोपाल साहू, राजेश कुमार गुप्ता, सत्य नारायण साहू, शंभू साहू, अवधेश कुमार आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन