मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बहरागोड़ा विधानसभा के प्रथम विधायक स्व0 मुकुंद राम तांती को 20वीं पुण्य तिथि पर दी गई श्रद्धांजलि Tribute paid to the first MLA of Baharagora Assembly Late Mukund Ram Tanti on his 20th death anniversary

लेखक: प्रकाशित:
बहरागोड़ा विधानसभा के प्रथम विधायक स्व0 मुकुंद राम तांती को 20वीं पुण्य तिथि पर दी गई श्रद्धांजलि Tribute paid to the first MLA of Baharagora Assembly Late Mukund Ram Tanti on his 20th death anniversary
★झारखंड सरकार पान-तांती को दे अनुसूचित जाति का दर्जा- बलराम पात्र 
जादूगोड़ा : अविभाजित बिहार में 1952 में पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा विस क्षेत्र से प्रथम विधायक बने स्व0 मुकुंद राम तांती का शुक्रवार को जादूगोड़ा से सटे मानपुर में 20वीं पुण्य तिथि मनाई गई। इस मौके पर मानपुर स्थित दबाकी में कार्यक्रम आयोजित कर सर्वप्रथम उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान पूर्व विधायक मुकुंद राम तांती अमर रहे के नारों से पूरा मानपुर गांव गूंज उठा। इस मौके पर पान तांती बुनकर समिति के नेता बलराम पात्र, मंगल पात्र व बनवारी दास ने झारखंड सरकार से इस जाति को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग उठाई ताकि शिक्षा समेत अन्य क्षेत्रों में यह समाज आगे बढ़ सके। इस मौके पर श्रद्धांजली देने वालों में पान-तांती बुनकर समिति की ओर से अर्ध सैनिक बल के पूर्व उप निरीक्षक बलराम पात्र, बनवारी दास, मंगल पान, रामेश्वर पात्र, पूर्णचंद्र पात्र, संजय पात्र, दिलीप पात्र, अभिराम पात्र, मंगल पात्र, हेमंत पान, संतोष दास, विजू पात्र, मुरलीधर पात्र, विनोद पात्र, राजू पात्र, अमित पात्र, विश्वपति खुटिया, बुद्धेश्वर पात्र, वांछूनिधि केसरी समेत समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन