मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

रोहाणीबेड़ा में सरहुल पूजा कर की गई क्षेत्र के खुशहाली की कामना Wishes for the prosperity of the region were made by performing Sarhul Puja in Rohanibeda

लेखक: प्रकाशित:
रोहाणीबेड़ा में सरहुल पूजा कर की गई क्षेत्र के खुशहाली की कामना Wishes for the prosperity of the region were made by performing Sarhul Puja in Rohanibeda

जादूगोड़ा : पोटका अंचल के ग्राम  रोहनीबेडा़ जाहेरथान में सरहुल पूजा  सपन्न हुआ जहां सभी रोहनीबेडा़ ग्राम के निवासी और ग्राम प्रधान गिरोस सरदार उपस्थित रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने पूजा पाठ कर सभी ग्रामवसियोंं की सुख समृद्धि और इस वर्ष अच्छी वर्षा की कामना की। भूमिज परम्परा के अनुसार पूजा अर्चना करते हुए तीन मुर्गे की बलि चढ़ाई  गई और श्रद्धालुओ के बीच खिचड़ी भोग का वितरण किया गया। इसमे  माँ रंकिणी कापड़गादी घाट विकास समिति के अध्यक्ष दिनेश सरदार ने प्रसाद ग्रहण कर सखुआ के फूल नाया एवं देवरी प्राप्त किया और अरवा चावल के गुडी़ से रंग लगाया। इस आयोजन को सफल बनाने में ग्राम के उमेश सरदार, रामेश्वर सरदार, टोटन सरदार, वरूण सरदार, रोहित सरदार, सुखदेव सरदार, विश्वनाथ सरदार, अजीत सरदार, सुरज सरदार, गुरुपदो आदि का योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन