मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

होली में अराजकता फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई- विनोद मुर्मूStrict action will be taken against those who spread chaos during Holi- Vinod Murmu

लेखक: प्रकाशित:
होली में अराजकता फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई- विनोद मुर्मूStrict action will be taken against those who spread chaos during Holi- Vinod Murmu

● कांड्रा थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
कांड्रा : होली पर्व के मद्देनजर कांड्रा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान शांति समिति के सदस्यों ने समाज में माहौल बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा नशा पर रोक लगाने की मांग की। अपने संबोधन में थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू ने कहा कि संवेदनशील क्षेत्र में होली के दौरान विशेष नजर रखी जाएगी और होली का माहौल बिगाड़ने वालों के साथ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। कहा कि असामाजिक तत्वों पर संदेह होने पर कांड्रा थाना को अविलंब सूचना दें। कहा कि हुड़दंगियों और बाइकर्स के स्टंट पर लगाम लगाने के लिए भी कांड्रा पुलिस ने कमर कस ली है। इस मौके पर शांति समिति के सदस्यों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। बैठक में मुख्य रूप से सब इंस्पेक्टर राम दयाल उरांव, विनोद कुमार, आरडी लोहरा, एएसआई गिरिजेश शर्मा, समाजसेवी अंगूर महतो, अजीत सेन , दिलीप दे, आशीष महतो, सुजान हांसदा, संतोष कुमार, सनातन प्रमाणिक समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन