मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आरएसबी ग्लोबल ने महिला दिवस पर दी समावेशिता, समानता और विविधता की प्रेरणादायक सीख RSB Global gives inspirational lessons of inclusiveness, equality and diversity on Women's Day

लेखक: प्रकाशित:
आरएसबी ग्लोबल ने महिला दिवस पर दी समावेशिता, समानता और विविधता की प्रेरणादायक सीख RSB Global gives inspirational lessons of inclusiveness, equality and diversity on Women's Day

आदित्यपुर : आरएसबी ग्लोबल की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 'सशक्त संगठित, विविधता, समानता और समावेशिता की शक्ति' थीम के साथ एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन महिलाओं के योगदान को सम्मानित करने और कंपनी के समावेशी कार्य संस्कृति के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराने का एक महत्वपूर्ण अवसर बना। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर साध्वी अमरजीत शेरगिल उपस्थित थी। उन्होंने अपने संबोधन में ट्रांसजेंडर समुदाय द्वारा झेले जाने वाले सामाजिक और व्यावसायिक चुनौतियों पर प्रकाश डाला तथा आरएसबी ग्लोबल के समावेशी दृष्टिकोण की सराहना की। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित साध्वी हिमांशी ने भी विविधता और समानता के महत्व पर अपने विचार साझा किए और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस भव्य आयोजन में डेढ़ हजार से अधिक लोग मौजूद रहे, जिनमें कंपनी के कर्मचारी, उनके परिजन और वरिष्ठ नेतृत्व के परिजन शामिल थे। इस मौके पर कर्मचारियों और उनके परिजनों द्वारा रंगारंग और शिक्षाप्रद प्रस्तुतियां दी गईं जिसने कार्यक्रम को और भी शानदार बना दिया। इन प्रस्तुतियों को एचआर टीम के सहयोग से बेहतरीन तरीके से तैयार किया गया था, जिससे कर्मचारियों की एकजुटता और संगठनात्मक संस्कृति की झलक मिली। बताया गया कि आरएसबी ग्लोबल अपने कार्यस्थल पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। कंपनी का मानना है कि महिलाओं का सशक्तिकरण न केवल नवाचार और उत्पादकता को बढ़ाता है बल्कि कार्यस्थल को और अधिक सामंजस्यपूर्ण बनाता है। महिला दिवस का यह आयोजन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि यह आरएसबी ग्लोबल की उस प्रतिबद्धता का प्रमाण था, जहां हर व्यक्ति चाहे उसका लिंग या पहचान कुछ भी हो, समान अवसरों के साथ आगे बढ़ सकता है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन