मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

रोटरी क्लब और जिला प्रशासन की ओर से जल संकट और विश्व शांति पर पीस फेलोशिप सेमिनार का आयोजन Rotary Club and District Administration organized Peace Fellowship Seminar on Water Crisis and World Peace

लेखक: प्रकाशित:
रोटरी क्लब और जिला प्रशासन की ओर से जल संकट और विश्व शांति पर पीस फेलोशिप सेमिनार का आयोजन Rotary Club and District Administration organized Peace Fellowship Seminar on Water Crisis and World Peace

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन और रोटरी क्लब डिस्ट्रिक्ट 3250 (बिहार-झारखंड) की ओर से संयुक्त रूप से द्वारा रविवार को ऑटो क्लस्टर सभागार में पीस फेलोशिप पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिले जे उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने कहा कि पीस फेलोशिप एक बेहतरीन शिक्षा कार्यक्रम है जो समाज और दुनिया में शांति स्थापित करने में मदद कर सकता है। उन्होंने युवाओं से इस फेलोशिप के लिए आवेदन करने और अन्य छात्रों को भी प्रेरित करने की अपील की। इस सेमिनार में रोटरी क्लब के अध्यक्ष प्रतीम बैनर्जी, पीस फेलोशिप के प्रमुख रोटेरियन मनोज तिवारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। रोटरी क्लब के अध्यक्ष प्रतीम बैनर्जी ने सेमिनार को संबोधित करते हुए विश्व युद्ध और वर्तमान जल संकट के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि धरती पर केवल 4% पानी ही पीने योग्य है जिसे बचाने की सख्त जरूरत है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग और भारत के बेंगलुरु का उदाहरण देते हुए बताया कि इन शहरों में भूजल समाप्ति की कगार पर है जिससे आने वाले समय में जल संरक्षण अनिवार्य हो जाएगा। उन्होंने सभी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग को अनिवार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। पीस फेलोशिप के प्रमुख रोटेरियन मनोज तिवारी ने इस कार्यक्रम की महत्ता को बताते हुए कहा कि यदि हमारे आसपास शांति नहीं है तो एक रोटेरियन क्या कर सकता है? इसी सोच के तहत पीस सेंटर की स्थापना की गई है जहां चुनिंदा लोगों को प्रशिक्षित कर शांति बहाली के लिए तैयार किया जाता है। रोटरी क्लब हर साल दुनिया के पांच शीर्ष विश्वविद्यालयों में 10-10 प्रशिक्षणार्थी को मास्टर डिग्री के लिए भेजता है। साथ ही 80 छात्रों को डिग्री कोर्स के लिए दो अन्य विश्वविद्यालयों में भेजा जाता है। सेमिनार में मौजूद रोटेरियन उद्यमी एसएन ठाकुर, इंदर अग्रवाल और अन्य करीब 200 रोटेरियन ने इस बात पर चिंता व्यक्त किया कि इस फेलोशिप के लिए भारत से बहुत कम लोग आवेदन करते हैं। उन्होंने जागरूकता बढ़ाने और अधिक भारतीय छात्रों को इस कार्यक्रम से जोड़ने का आह्वान किया। रोटरी क्लब इस फेलोशिप के लिए चयनित छात्रों का संपूर्ण खर्च वहन करता है जिससे योग्य उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर बन जाता है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन