मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

फिट इंडिया परियोजना के तहत विद्या ज्योति स्कूल मैदान में राष्ट्रव्यापी साइक्लोथॉन कार्यक्रम आयोजित Nationwide cyclothon program organized at Vidya Jyoti School ground under Fit India project

लेखक: प्रकाशित:
फिट इंडिया परियोजना के तहत विद्या ज्योति स्कूल मैदान में राष्ट्रव्यापी साइक्लोथॉन कार्यक्रम आयोजित Nationwide cyclothon program organized at Vidya Jyoti School ground under Fit India project

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां झारखंड फिट इंडिया परियोजना के तहत गम्हरिया के टिस्को कॉम्प्लेक्स स्थित विद्या ज्योति स्कूल मैदान से राष्ट्रव्यापी साइक्लोथॉन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पेफी झारखंड के संयुक्त सचिव अमित कुमार झा व मुख्य संरक्षक अंशु सरकार के नेतृत्व लोगों ने साइकिल चलाकर फिट इंडिया का संकल्प लिया। इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन अध्यक्ष केपीजी नायर, प्रबंधक के0 एक्का, विद्या ज्योति स्कूल के प्राचार्य सुनील कुमार झा, उप प्राचार्य आनंद कुमार सिंह, निर्मल पांडेय, आशा दास, करमू सागर, जगदीश सिंकू ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर बताया गया कि कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों के बीच फिटनेस के महत्व के प्रति जागरूकता लाना है, ताकि उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और फिटनेस को दैनिक दिनचर्या बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। बताया गया कि स्वस्थ और फिट रहकर ही विकसित राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। इसी कारण लोगों को फिट रहने के प्रति जागरूक किया जा सकता है। कार्यक्रम में खेल से जुड़े कई पदाधिकारी, खिलाड़ी, शिक्षाविद् व समाजसेवी शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन