मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गाजे बाजे के साथ डुमरा में निकाली गई कलश यात्रा Kalash Yatra was taken out in Dumra with pomp and show

लेखक: प्रकाशित:
गाजे बाजे के साथ डुमरा में निकाली गई कलश यात्रा Kalash Yatra was taken out in Dumra with pomp and show

गम्हरिया : श्री श्री सार्वजनिक संकीर्तन समिति डुमरा की ओर से सोमवार को 24 प्रहर अखंड हरिकीर्तन का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर सर्वप्रथम प्रातःकाल में को भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें काफी संख्या में महिलाएं व पुरुष शामिल हुए। इस दौरान मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल, ग्राम प्रधान दिलीप मंडल आदि भी शामिल हुए। इस दौरान स्थानीय भांगा तालाब से कलश में जल भरकर गाजे बाजे के साथ उसे मन्दिर परिसर लाकर स्थापित किया गया। तत्पश्चात, पंडित बादल दास व शंभू चटर्जी द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर हरिकीर्तन आरंभ कराया गया। बताया गया है कि आगामी चार अप्रैल को घुलट एवं प्रसाद वितरण के बाद इसका समापन होगा। इसके आयोजन में कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप मंडल, सचिव देवव्रत सरदार, कोषाध्यक्ष गणेश चंद्र मंडल, देवेंद्र मंडल, राजेन मंडल, बिट्टू मंडल, देवजीत मंडल, राधा सरदार,आरती मंडल, कौशल्या सरदार, धीरेन प्रमाणिक समेत सभी सदस्यों की भूमिका रही।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन