मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

फाउंड्री और फोर्ज इकाइयों के क्षमता संवर्द्धन पर आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न Four day training on capacity building of foundry and forge units concluded

लेखक: प्रकाशित:
फाउंड्री और फोर्ज इकाइयों के क्षमता संवर्द्धन पर आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न Four day training on capacity building of foundry and forge units concluded

आदित्यपुर : आशियाना ट्रेड सेंटर, आदित्यपुर में सिडबी कलस्टर इनटिवेशन प्रोग्राम के तहत फाऊँड्री और फोर्ज़ इकाइयों के क्षमता संवर्द्धन का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में कुल 36 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। इसका उद्देश्य फाऊँड्री और फोर्जिंग क्षेत्र में एमएसएमई के लिए कार्यस्थल पर सुरक्षा, खतरा निवारण और परिचालन दक्षता को बढ़ाना था। इस मौके पर प्रतिभागियों के लिए प्रशिक्षण के पश्चात जांच परीक्षा भी आयोजित किया गया जिसमें सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। प्रमाण पत्र का वितरण मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित जिला उद्योग केन्द्र, सरायकेला-खरसावां के महाप्रबंधक रविशंकर प्रसाद और विशिष्ट अतिथि  एसिया के अध्यक्ष इंदर कुमार अग्रवाल व महासचिव प्रवीण गुटगुटिया ने संयुक्त रुप से किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने एमएसएमई के लिए व्यवसायिक सुरक्षा बनाए रखने, खतरों की पहचान करने तथा उचित रख-रखाव के महत्व पर जोर दिया। साथ हीं उपस्थित लोगों को भविष्य के क्षमता निर्माण कार्यक्रमों में सक्रिय रुप से भाग लेने हेतु प्रोत्साहित भी किया। कार्यक्रम के चौथे दिन प्रतिभागियों को फाऊंड्री तथा फोर्ज उद्योग में संभावित आग के खतरों, उनसे बचाव के उपाय और आग बुझाने के उपकरणों के साथ-साथ किसी आपातकाल की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारी और इसकी प्रक्रिया जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम में स्वागत संबोधन संस्था शेलकेयर प्रा0 लि0 के निदेशक सह सेवानिवृत मुख्य कारखाना निरीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने किया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन