मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों की संस्था 'द वारियर्स ऑफ कोल्हान' ने नारी शक्ति सम्मान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को किया सम्मानित The ex-servicemen's organization 'The Warriors of Kolhan' honored the girl students who performed best in various fields under Nari Shakti Samman

लेखक: प्रकाशित:
पूर्व सैनिकों की संस्था 'द वारियर्स ऑफ कोल्हान' ने नारी शक्ति सम्मान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को किया सम्मानित The ex-servicemen's organization 'The Warriors of Kolhan' honored the girl students who performed best in various fields under Nari Shakti Samman

जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिकों की संस्था 'द वारियर्स आफ कोल्हान' की ओर से माईकल जोन सभागार जमशेदपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पद्मश्री छुटनी महतो एवं विशिष्ट अतिथियों में राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित शिक्षिका संध्या प्रधान, महिला विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ0 त्रिपुरा झा, शांता वैद्यनाथन, समाजसेवी पूरबी घोष द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात,अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं तिरंगा अंगवस्त्र भेंटकर संस्था की महिलाओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में देश की बीरांगनाओ एवं शहीदों को समर्पित देशभक्ति गीत की प्रस्तुति पूर्व सैनिक उमेश शर्मा द्वारा दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित कलाकारों त्रिपर्णा बनर्जी, नेहा बर्षा, मीना महाराणा, रुबी जेना, बबीता सिंह, मोमिता मुखर्जी, सुनील कर्मकार, शैलेन्द्र सिंह आदि ने खूब शमां बांधा। शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति डीएवी बिष्टुपुर की छात्रा अद्विका एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी नृत्यांगना मिष्टु मुखर्जी द्वारा दी गई।

नारी शक्ति सम्मान के तहत महिला विश्वविद्यालय जमशेदपुर की एनसीसी की छात्राओं जिन्होंने गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया था, अदिति कुमारी, अनमोल परी मिश्रा, हेमन्ती पातर, चांदमनी प्रधान एवं संत नंदलाल विद्या मंदिर घाटशिला की छात्रा सार्जेंट श्रुति राॅय सहित नेशनल कराटे चैंपियनशिप में कांस्य पदक प्राप्त गम्हरिया की छात्रा सुमन महतो को शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया गया। इस मौके पर अपने संबोधन में प्रो0 डॉ0 त्रिपुरा झा ने समाज में महिलाओं की वर्तमान स्थिति एवं उनके उत्थान से संबंधित अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में चेंबर के पूर्व अध्यक्ष एके श्रीवास्तव, सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्षा पल्लवी दीप, ओड़िया मध्य विद्यालय की पप्राचार्या ममता झा, प्राचार्या अनामिका श्रीवास्तव, महिला विश्वविद्यालय की एनसीसी शिक्षिका प्रीती सोनकर, समाजसेवी प्रियंका शर्मा, रश्मि साहु, सुनीता मिश्रा, दुलारी झा, संस्था के महिला विंग की नूतन शेखर, मीनाक्षी सिंह, सुंदरी महतो, बेबी महतो, पूनम शर्मा, महासचिव सुधीर कुमार सिंह , अनिल कुमार महतो, सत्यवान महतो, एसएस बाग, एसएस शर्मा, देवशरण कुमार सिंह समेत काफी संख्या में संस्था के सदस्य उपस्थित थे। मंच संचालन मृणालिनी बाग, प्रतिमा सिंह एवं संस्था के अध्यक्ष एस शेखर ने किया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन