मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

चित्रगुप्त महासमिति गम्हरिया के होली मिलन समारोह में चित्रांशों ने जमकर आनंद उठाया Chitransh enjoyed a lot in the Holi Milan function organized by Chitragupta Mahasamiti Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
चित्रगुप्त महासमिति गम्हरिया के होली मिलन समारोह में चित्रांशों ने जमकर आनंद उठाया Chitransh enjoyed a lot in the Holi Milan function organized by Chitragupta Mahasamiti Gamharia

गम्हरिया : चित्रगुप्त महासमिति गम्हरिया की ओर से बड़ा गम्हरिया स्थित चित्रगुप्त भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष केएम श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर दोपहर में शिव चर्चा का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय शिवशिष्यों की ओर से कथा और शिव भजनों की प्रस्तुति की गई। तत्पश्चात, संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय कलाकारों को आमंत्रित किया गया था। इस मौके पर उपस्थित चित्रांश समाज के लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। अंत मे सभी ने पारंपरिक भोजन का लुफ्त उठाया।

इसके आयोजन में समिति के महामंत्री संजय कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष अभय लाभ, सह कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार कर्ण, प्रभाष चंद्र श्रीवास्तव, अमित कुमार वर्मा, महेश श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र दास, महिला कमेटी की रागिनी सहाय, मधु वर्मा, साधना श्रीवास्तव, अनिता देवी, ललिता देवी समेत सभी सदस्यों का योगदान रहा। इस मौके पर कांड्रा, गम्हरिया व आदित्यपुर के काफी संख्या में चित्रांश समाज की महिलाएं, पुरुष व  बच्चे उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन