मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आदित्यपुर पुलिस ने लूटपाट व हमले के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, लुटे गए नगद, मोबाइल समेत प्रयुक्त हथियार बरामद Adityapur police arrested two accused of robbery and attack, looted cash, mobile and used weapons recovered

लेखक: प्रकाशित:
आदित्यपुर पुलिस ने लूटपाट व हमले के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, लुटे गए नगद, मोबाइल समेत प्रयुक्त हथियार बरामद Adityapur police arrested two accused of robbery and attack, looted cash, mobile and used weapons recovered

आदित्यपुर : बीते शनिवार को होली के दिन लूटपाट करने चापड़ लेकर निकले मुस्लिम बस्ती के दो अपराधियों को पुलिस से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अपराधियों में शेख रहमत अली और साहिल हुसैन उर्फ नेंगड़ी शामिल है। इस बावत पुलिस ने बताया कि इस संबंध में शर्मा बस्ती निवासी जयराम महतो के लिखित शिकायत पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया था कि बीते शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे रेलवे लाइन के समीप मुस्लिम बस्ती के पास दो अज्ञात युवकों द्वारा जान मारने की नीयत से चापड़ व पत्थर से हमला किया गया जिसमें वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। दोनों अपराधियों ने उनके पैंट की जेब में रखे 2300 रुपए और एक वीवो कम्पनी का मोबाइल भी लूट लिया था। पुलिस ने बताया कि इसके अलावा दोनों अपराधियों द्वारा कई अन्य व्यक्तियों पर भी लूट की नीयत से चापड़ से हमला किया गया था जिससे वे लोग जख्मी हुए थे। उंक्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस से छापेमारी कर आरोपी शेख रहमत अली और साहिल हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से मोबाइल फोन और लूटे गए नगद 1000 रुपए तथा घटना में प्रयुक्त चापड़ को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में मोबाइल और रुपए लूटने का अपराध भी स्वीकार कर लिया। तत्पश्चात उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उंक्त अभियान में आदित्यपुर थाना प्रमारी राजीव कुमार सिंह, पुअनि संतोष कुमार सेन, पुअनि सुरेश राम औऱ सिपाही देवदास महतो शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन