मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आधुनिक पावर ने सुरक्षा के प्रति सचेत श्रमिकों और इंजीनियरों को किया पुरस्कृत Adhunik Power rewards safety conscious workers and engineers

लेखक: प्रकाशित:
आधुनिक पावर ने सुरक्षा के प्रति सचेत श्रमिकों और इंजीनियरों को किया पुरस्कृत Adhunik Power rewards safety conscious workers and engineers

गम्हरिया : सुरक्षा नियमों को पुख्ता रूप से लागु करने और मुस्तैदी से अपनाने के लिए सरायकेला के पदमपुर स्थित बिजली उत्पादन करने वाले संयंत्र आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड के डबल्यूटीपी विभाग को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। सोमवार को कंपनी द्वारा 54वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह कंपनी परिसर में संम्पन्न हुआ। इस दौरान राजेश महतो और आलोक महतो को सबसे सचेत श्रमिक और एएचपी विभाग के विकास कुमार और सीएंडआई विभाग के आशीष कुमार को सबसे जागरूक इंजीनियर घोषित किया गया जबकि एंकोटेक को सुरक्षा जागरूक संवेदक के ख़िताब से नवाजा गया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों, संवेदकों व कर्मचारियों के बच्चों को भी पुरुस्कृत किया गया। सुरक्षा सप्ताह मनाने के दौरान चित्रांकन व सुरक्षा स्लोगन लिखने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमे लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। समापन समारोह की शुरुआत में सुरक्षा का झंडा फहराया गया तत्पक्षात ऑपरेशन और मेंटेनेन्स प्रमुख एमएन सिंह ने कर्मचारियों को सुरक्षा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि कम्पनी ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि किसी भी संगठन या उद्योग के लिए औद्योगिक सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए। यह संभावित खतरों और जोखिमों से कर्मचारियों, कल-पुर्जों और पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। सुरक्षा उपायों को लागू करने से न केवल कार्य के माहौल में सुधार होता है बल्कि उत्पादकता भी बढ़ती है और शून्य दुर्घटना लक्ष्य की प्राप्ति होती है। इस मौके पर कंपनी के पदाधिकारी एमएन सिंह, राजेश कुमार शर्मा, अमल वैद्यया, एनएसपी राव और संजीव चौधरी ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का मंच संचालन मानव संसाधन विभाग के प्रमुख अनिल कुमार सोनी ने किया। एमएमडी विभाग के एनएसपी राव स्वागत भाषण दिया जबकि इलेक्ट्रिकल विभाग के प्रमुख संजीव चौधरी ने सभी आगुन्तकों का धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज आचार्यी, बिदेश बिद, बिमल मंडल समेत सुरक्षा विभाग के सभी कर्मचारियों का सहयोग रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन