मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक पर चलाया गया मोटर वाहन जांच अभियान, 80 हजार जुर्माना की हुई वसूली Motor vehicle checking campaign was conducted at Gamharia Lal Building Chowk, 80 thousand fines were recovered

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक पर चलाया गया मोटर वाहन जांच अभियान, 80 हजार जुर्माना की हुई वसूली Motor vehicle checking campaign was conducted at Gamharia Lal Building Chowk, 80 thousand fines were recovered

गम्हरिया : सोमवार को देर शाम यातायात पुलिस टीम द्वारा गम्हरिया स्थित लाल बिल्डिंग चौक पर मोटर वाहन जांच अभियान चलाया गया। यातायात थाना प्रभारी अजय कुमार तिवारी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान ट्रैफिक सिग्नल लाइट के नियमों का पालन नहीं करने वाले तथा बगैर हेलमेट वाहन चलाने वाले करीब 50 दोपहिया वाहन चालकों को पकड़ा गया। इसके अलावा यातायात के नियमों का उल्लंघन करते हुए भी कई अन्य वाहन चालकों को भी पकड़ कर जुर्माने की राशि वसूल की गई। दूसरी ओर एक नाबालिक द्वारा दो पहिया वाहन चलाते पाए जाने पर मामला दर्ज करते हुए लगभग 25 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। यातायात थाना प्रभारी अजय कुमार तिवारी ने बताया कि आज पकड़े गए वाहन चालक यदि दोबारा गलती करते पकड़े जाते हैं तो उन पर यातायात उल्लंघन मामले को लेकर सीधे एफआईआर दर्ज किया जाएगा। बताया गया है कि इस जांच अभियान के क्रम में लगभग 80 हजार रुपए जुर्माना की वसूली की गई।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन