मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ईएसआईसी और आरएसबी ग्लोबल द्वारा 74वें स्थापना दिवस पर विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन ESIC and RSB Global organize special awareness session on 74th Foundation Day

लेखक: प्रकाशित:
ईएसआईसी और आरएसबी ग्लोबल द्वारा 74वें स्थापना दिवस पर विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन ESIC and RSB Global organize special awareness session on 74th Foundation Day

गम्हरिया : कर्मचारी राज्य बीमा निगम के 74वें स्थापना दिवस और विशेष सेवा पखवाड़ा के अवसर पर ईएसआईसी और आरएसबी ग्लोबल प्लांट 1, गम्हरिया द्वारा कर्मचारियों के बीच समन्वय, समझ और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया।  इस सत्र को ईएसआईसी के आयुक्त प्रणय सिन्हा, क्षेत्रीय निदेशक राजीव रंजन, अभिषेक कुमार और संजय कुमार ने संबोधित किया। आरएसबी ग्लोबल के एचआर विभाग और वरिष्ठ नेतृत्व की उपस्थिति में आयोजित इस सत्र में 500 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया और अपने विचारों एवं समस्याओं को साझा किया। इस मौके पर अपने संबोधन में प्रणय सिन्हा ने आरएसबी ग्लोबल को एक महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में मान्यता दी और बताया कि कंपनी के 3000 से अधिक कर्मचारी ईएसआईसी योजना के तहत बीमित हैं। उन्होंने कहा कि ईएसआईसी कर्मचारियों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने घोषणा की कि निकट भविष्य में रांची में एक मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना है जिससे बीमित कर्मचारियों और उनके परिवारों को और बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ मिल सकेंगी। बताया कि ईएसआईसी स्थापना दिवस और विशेष सेवा पखवाड़ा के तहत कई महत्वपूर्ण गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, जिसमें कर्मचारियों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए निवारक स्वास्थ्य जांच शिविर, कार्यस्थल को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने हेतु स्वच्छता अभियान, कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच समन्वय को बेहतर बनाने के लिए सुविधा बैठकें, सेमिनार, स्वास्थ्य सार्वजनिक  जागरूकता शिविर एवं बेसिक लाइफ सपोर्ट शिक्षा शिविर, सभी चिकित्सा उपकरणों को क्रियाशील बनाने हेतु विशेष अभियान, बीमित व्यक्तियों, उनके आश्रितों और चैनल भागीदारों के लंबित बिलों/दावों का निपटारा आदि शामिल है। इस मौके पर आरएसबी ग्लोबल के एचआर विभाग और वरिष्ठ नेतृत्व ने ईएसआईसी अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कर्मचारियों के कल्याण और उनके अधिकारों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि कंपनी कर्मचारियों के स्वास्थ्य और सुविधाओं में निरंतर सुधार के लिए ईएसआईसी के साथ मिलकर काम करती रहेगी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन