मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आरकेएफएल प्लांट एक में 54वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ, समापन 12 मार्च को 54th National Safety Week inaugurated at RKFL Plant One, concludes on March 12

लेखक: प्रकाशित:
आरकेएफएल प्लांट एक में 54वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ, समापन 12 मार्च को 54th National Safety Week inaugurated at RKFL Plant One, concludes on March 12


गम्हरिया :
औद्योगिक क्षेत्र गम्हरिया स्थित रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड कंपनी के प्लांट एक परिसर में 54वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। इसका शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित प्लांट हेड एम0 बालामुरली कृष्णा और मेंटेनेंस विभाग के महाप्रबंधक अरविंद सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया। इस मौके पर कंपनी के सुरक्षा अधिकारी चितरंजन सिंह ने सर्वप्रथम उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा का शपथ दिलाया।


इस अवसर पर अपने सम्बोधन में प्लांट हेड ने इस वर्ष सुरक्षा सप्ताह पर सरकार द्वारा दिए गए थीम की जानकारी देते हुए लोगों को अपनी सुरक्षा के साथ-साथ स्वस्थ रहने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि देश का विकास हम स्वस्थ और सुरक्षित रहकर ही कर सकते हैं। इस मौके पर अरविंद सिंह ने भी कर्मचारियों से कम्पनी परिसर समेत घर व बाहर भी सुरक्षा मानकों को अपनाने की सलाह दिया। बताया गया है कि सुरक्षा सप्ताह के तहत कर्मचारियों के बीच क्विज, चित्रांकन, वाद-विवाद, कहानी व कविता लेखन, भाषण आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं के सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को समापन के अवसर पर आगामी 12 मार्च को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन एचआर प्रबंधक रिंटू मुखर्जी ने किया। इस मौके पर एचआर विभाग के मैनक गुप्ता, विवेक कांत, प्रवीण कुमार, सतीश महतो, प्रबंधक सीएन बंधोपाध्याय, यूनियन के अध्यक्ष अभय लाभ, महामंत्री तारकेश्वर यादव, उपाध्यक्ष दिनेश राम, कोषाध्यक्ष अच्छेलाल यादव समेत काफी संख्या में कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन