मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आरकेएफएल प्लांट-5 में राष्ट्रीय सुरक्षा समापन पर पुरस्कृत किए गए विभिन्न प्रतियोगिता के प्रतिभागी Participants of various competitions were awarded at National Security Closing Ceremony at RKFL Plant-5

लेखक: प्रकाशित:
आरकेएफएल प्लांट-5 में राष्ट्रीय सुरक्षा समापन पर पुरस्कृत किए गए विभिन्न प्रतियोगिता के प्रतिभागी Participants of various competitions were awarded at National Security Closing Ceremony at RKFL Plant-5

गम्हरिया : कोलाबीरा स्थित रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, प्लांट-पांच में 54वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह सोमवार को धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता मुख्य मानव संसाधन अधिकारी भूपेंद्र सिंह लोधी ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कर्मचारियों से सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने शुन्य दुर्घटना का लक्ष्य हर समय प्राप्त किए जाने का सुझाव दिया। कहा कि सुरक्षा और स्वास्थ्य एक विकसित भारत की बुनियादी आवश्यकता हैं। सुरक्षा सिर्फ एक संगठन का जिम्मा नहीं है, बल्कि यह हर व्यक्ति की व्यक्तिगत जिम्मेदारी भी है और इसे लेकर कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए। इस दिशा में पूरी तरह से प्रतिबद्धता दिखानी जरूरी है। इस मौके पर सुरक्षा प्रबंधक नवीन सिन्हा ने सुरक्षा सप्ताह के दौरान आयोजित हुए कार्यक्रमों की जानकारी दी। समारोह के दौरान एक संक्षिप्त नाटक भी प्रस्तुत किया गया, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों को सुरक्षा के महत्व से परिचित कराना था। अंत मे धन्यवाद ज्ञापन मानव संसाधन प्रमुख सत्यरंजन खटुआ ने दिया। इस मौके पर रणवीर सिंह तोमर, आदित्य प्रकाश, देबाशीष नायक, उज्जवल पात्रा, बरुन मल्लिक, रोहित कुमार, दुखन राम, सुखेन रॉय, राकेश सिंह, हरिओम, गुरुपद, ललन सिंह, प्रदीप समेत कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन