मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

डॉ. एस के सत्पथी इंडियन सोसाइटी ऑफ एनालिटिकल साइंटिस्ट्स द्वारा आत्मनिर्भरता अवार्ड 2024 से सम्मानित Dr. S.K. Satpathy honoured with Atmanirbharta Award 2024 by Indian Society of Analytical Scientists

लेखक: प्रकाशित:
डॉ. एस के सत्पथी इंडियन सोसाइटी ऑफ एनालिटिकल साइंटिस्ट्स द्वारा आत्मनिर्भरता अवार्ड 2024 से सम्मानित Dr. S.K. Satpathy honoured with Atmanirbharta Award 2024 by Indian Society of Analytical Scientists

इंडियन सोसाइटी ऑफ एनालिटिकल साइंटिस्ट्स (ISAS) ने आत्मनिर्भरता अवार्ड 2024 से यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के परमाणु ऊर्जा विभाग के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ0 एसके सतपति को सम्मानित किया है। यह सम्मान भारतीय विश्लेषणात्मक विज्ञान कांग्रेस'2025 के दौरान महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय, वडोदरा में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया। डॉ0 सतपति को यह पुरस्कार विश्लेषणात्मक विज्ञान के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और वैज्ञानिक अनुसंधान व तकनीकी प्रगति में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए उनके नेतृत्व की मान्यता के रूप में दिया गया। यह पुरस्कार कार्यक्रम के दौरान प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में देश भर के प्रख्यात वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों और उद्योग जगत के नेताओं ने भाग लिया था। इस अवसर पर आईएसएएस के अध्यक्ष डॉ0 राघव शरण ने भारत के वैज्ञानिक समुदाय में डॉ0 सतपति के अमूल्य योगदान की सराहना की और तकनीकी आत्मनिर्भरता को मजबूत करने में उनकी भूमिका को रेखांकित किया। कहा कि यह सम्मान डॉ0 सत्पथी की वैज्ञानिक उत्कृष्टता के प्रति अद्वितीय समर्पण और विश्लेषणात्मक विज्ञान के क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता की दृष्टि को आगे बढ़ाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन