मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

रामकृष्णा फाउंडेशन द्वारा डोंडा गांव में निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 166 ग्रामीणों की हुई जांच Ramakrishna Foundation organized a free medical health checkup camp in Donda village, 166 villagers were examined

लेखक: प्रकाशित:
रामकृष्णा फाउंडेशन द्वारा डोंडा गांव में निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 166 ग्रामीणों की हुई जांच Ramakrishna Foundation organized a free medical health checkup camp in Donda village, 166 villagers were examined

सरायकेला : रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड की इकाई :रामकृष्णा फाउंडेशन' की ओर से गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत नारायणपुर पंचायत के डोंडा गांव में निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों के लिए सामान्य स्वास्थ्य जांच, ईसीजी, स्त्री रोग विशेषज्ञ परामर्श, हड्डी रोग की जांच, नेत्र जांच, रक्तचाप एवं शुगर जांच आदि की गई। साथ ही, चिकित्सीय परामर्श के अनुसार उन्हें निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गई।   इस स्वास्थ्य जांच शिविर का कुल 166 ग्रामीणों ने लाभ प्राप्त किया। शिविर का उद्घाटन पंचायत के मुखिया, कंपनी के प्लांट हेड एवं एचआर हेड द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस मौके पर मुखिया ने कहा कि रामकृष्णा फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह शिविर ग्रामीणों के स्वास्थ्य के प्रति एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हुई होगी। कंपनी के प्लांट हेड ने अपने संबोधन में कहा कि हम समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस प्रकार की पहल से हम स्थानीय समुदाय के स्वास्थ्य और कल्याण को सुदृढ़ करने का प्रयास कर रहे हैं। शिविर के सफल आयोजन में सीएसआर प्रमुख संजय कुमार, देवेन्द्र विश्वकर्मा, रोहित कुमार, निहारिका पति, सारिका सिंह, प्रभात, बिदेश गांगुली, देवाशीष और बगाई टुडू ने सक्रिय रूप से सहयोग किया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन