मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

चाईबासा में नथमल सिंघानिया जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता 27 मार्च से Nathmal Singhania District Under-16 Cricket Competition in Chaibasa from March 27

लेखक: प्रकाशित:
चाईबासा में नथमल सिंघानिया जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता 27 मार्च से Nathmal Singhania District Under-16 Cricket Competition in Chaibasa from March 27

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष सुशील कुमार सिंघानिया द्वारा प्रायोजित नथमल सिंघानिया जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन आगामी गुरुवार, 27 मार्च से चाईबासा स्थित बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर किया जाएगा।ओपन लीग आधार पर खेले जाने वाले इस प्रतियोगिता में कुल छः लीग मैच खेले जाएंगे। लीग मैच की समाप्ति के बाद अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहनेवाली दो टीमों के बीच फाईनल मुकाबला आगामी  03 अप्रैल को खेला जाएगा।।प्रतियोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अंडर-16 तथा अंडर-14 आयु वर्ग के कुल 52 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे जिनका चयन जूनियर चयन समिति ने किया है। इन चयनित खिलाड़ियों को चार टीमों में बाँटा गया है। चारों टीमों के नाम क्रमशः सिंहभूम चैलेंजर्स, सिंहभूम ब्लास्टर्स, सिंहभूम फाईटर्स एवं सिंहभूम टर्मिनेटर्स हैं। इस प्रतियोगिता के सभी लीग मैच सुबह सात बजे से 30-30 ओवरों के खेले जाएंगे जबकि फाईनल मैच 40 ओवर का होगा। महासचिव ने बताया कि जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आम सभा में इस नए प्रतियोगिता के आयोजन को मंजूरी दी गई थी जिसे अमलीजामा पहनाने का कार्य प्रारंभ हो गया है। आम सभा में लिए गए निर्णय के अनुसार इस प्रतियोगिता के आयोजन में होने वाले सारे खर्च का वहन जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष सुशील कुमार सिंघानिया करेंगे, जिनके पूज्य पिताजी के नाम पर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिला क्रिकेट संघ द्वारा जारी टाई सीट के अनुसार उद्घाटन मैच में 27 मार्च को सिंहभूम ब्लास्टर्स का मुकाबला सिंहभूम चैलेंजर्स से, 28 मार्च को सिंहभूम चैलेंजर्स का मुकाबला सिंहभूम टर्मिनेटर्स से, 29 मार्च को सिंहभूम ब्लास्टर्स का मुकाबला सिंहभूम फाईटर्स से होगा। इसी तरह 30 मार्च को सिंहभूम फाईटर्स का मुकाबला सिंहभूम टर्मिनेटर्स से, 31 मार्च को सिंहभूम ब्लास्टर्स का मुकाबला सिंहभूम टर्मिनेटर्स से तथा अंतिम लीग मैच में सिंहभूम चैलेंजर्स का मुकाबला सिंहभूम फाईटर्स से होगा।
आगामी 27 मार्च से शुरू हो रहे नथमल सिंघानिया जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पश्चिमी सिंहभूम के चारों टीमों की घोषणा कर दी गई है। 
जूनियर चयन समिति द्वारा चयनित चारों टीमें इस प्रकार हैं :-
◆सिंहभूम ब्लास्टर्स
1. वासुदेव सुन्डी (कप्तान) 
2. पियुष महतो 
3. तंजील नोमन 
4. आदित्य कुमार यादव 
5. गगन विक्रांत टोपनो 
6. रौशन सिंह यादव 
7. कृष्णा महतो 
8. कनिस गोराई 
9. एहसास अहमद 
10. आमीर परवेज 
11. जयदीप बिरुली 
12. चिराग सिंकु 
13. कृष टांक
कोच: तेजनाथ लकड़ा

◆सिंहभूम फाईटर्स
1. जिशान अहमद (कप्तान) 
2. गौरव कुमार पान 
3. यश यादव 
4. सिद्धार्थ जयसवाल 
5. समरेश महतो 
6. अभिनव महतो 
7. त्रिनाथ प्रधान 
8. नवदीप कैवर्ट 
9. सौम्यदीप राठौड़ 
10. अली अशरफ होदा 
11. मयंक श्रीवास्तव 
12. कुलदीप प्रधान 
13. अर्चित आर्यन 
कोच: प्रणय विश्वकर्मा

◆सिंहभूम चैलेंजर्स
1. कृपा सिंधु चंदन (कप्तान) 
2. सोनु कुमार 
3. देवजीत डे 
4. विप्लव कुमार मंडल 
5. मो० इरफान 
6. फैजान सोहैल अंसारी 
7. रमण प्रधान 
8. अर्पण मुकुट बालमुचू 
9. प्रशांत गोप 
10. अर्यांश श्रीवास्तव 
11. नवदीप शर्मा 
12. शिवम लाल विश्वकर्मा 
13. आयुष्मान गोप 
कोच: विमलेश नाग
 
◆सिंहभूम टर्मिनेटर्स
1. हितेष वैद्य (कप्तान) 
2. समरजीत सिंह 
3. सोहम मैती 
4. चिन्मय राय 
5. प्रिंस यादव 
6. आर्यण गोप 
7. अबदान शब्बीर 
8. दिव्यांश यादव 
9. चंदन प्रसाद 
10. अभ्युदय अक्षत 
11. आरुष राज महतो 
12. प्रेम कुदादा 
13. ओम प्रकाश महतो 
कोच: राहुल लकड़ा

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन