मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

स्वामी सहजानंद सरस्वती की 136वीं जयंती कदमा में 30 मार्च को Swami Sahajanand Saraswati's 136th birth anniversary will be celebrated in Kadma on March 30

लेखक: प्रकाशित:
स्वामी सहजानंद सरस्वती की 136वीं जयंती कदमा में 30 मार्च को Swami Sahajanand Saraswati's 136th birth anniversary will be celebrated in Kadma on March 30

●भोजपुरी गायक गोलू राजा व निशा उपाध्याय अपने सुरों की जादू से लोगों को झुमाएगी 
जादूगोड़ा : स्वामी सहजानंद सरस्वती की 136वीं जयंती  जमशेदपुर के कदमा में आगामी रविवार, 30 मार्च को मनाया जाएगा। इसको लेकर जादूगोड़ा मोड़ चौक में रणजीत सिंह के आवास पर बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता स्वामी सहजानंद सरस्वती  कल्याण संस्थान के महासचिव जय कुमार ने की। इस बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भारी संख्या में जादूगोड़ा ब्रह्मर्षि समाज के अध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा की अगुवाई में भाग लेने का निर्णय लिया गया। बैठक के बाद महासचिव जय कुमार ने बताया कि इस पारिवारिक मिलन समारोह सह स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर उनके आदर्श को आत्मसात किया जाएगा। इस दौरान आमंत्रित भोजपुरी गायक गोलू राजा और निशा उपाध्याय  अपनी भोजपुरी सुरों से लोगों को झुमाएंगे। बैठक में कार्यक्रम के  महासचिव जय कुमार, राज किशोर, रंजीत कुमार सिंह, शशि भूषण शर्मा, आरएन विद्यार्थी, संदीप शर्मा, अजय सिंह, उपेन्द्र शर्मा, संजीव कुमार, राकेश कुमार, श्री निवासन आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन